विज्ञापन

Noise, Fastrack, boAt जैसे टॉप ब्रांड्स की Smartwatches पर 60% से 70% तक का डिस्काउंट, जल्दी से करें ऑर्डर

अगर आप बजट में स्टाइलिश और फीचर-पैक स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, तो ये सही मौका हो सकता है. Noise, Fastrack और boAt जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स की स्मार्टवॉच पर 60% से 70% तक की भारी छूट मिल रही है, जिससे आप कम कीमत में कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग और फिटनेस फीचर्स का पूरा फायदा उठा सकते हैं. देर न करें और अपनी पसंद की स्मार्टवॉच अभी ऑर्डर करें.

Noise, Fastrack, boAt जैसे टॉप ब्रांड्स की Smartwatches पर 60% से 70% तक का डिस्काउंट, जल्दी से करें ऑर्डर
कॉलिंग और हेल्थ फीचर्स के साथ फिटनेस लवर्स के लिए बेस्ट स्मार्टवॉच की डील्स; Photo Credit: Pexels

अब फिटनेस स्मार्टवॉच सिर्फ स्टेप्स गिनने तक सीमित नहीं रही हैं. आज के समय में ये एक तरह से आपका छोटा सा फिटनेस साथी बन जाती हैं, कभी वर्कआउट में मदद करती हैं, कभी हेल्थ का हाल बताती हैं और कभी हल्का सा रिमाइंडर दे देती हैं कि “आज लिफ्ट छोड़कर सीढ़ियां ट्राय करो.” हमारी रोजमर्रा की लाइफ भी कुछ ऐसी ही होती है, कभी लंबा ऑफिस वर्क, कभी जिम, कभी शाम की वॉक, तो कभी वीकेंड पर कोई स्पोर्ट. ऐसे में एक अच्छी स्मार्टवॉच आपकी जर्नी आसान बना सकती है.

ये सच है कि सिर्फ स्मार्टवॉच पहन लेने से फिटनेस नहीं आती, लेकिन ये आपको अपने छोटे-छोटे प्रोग्रेस को समझने में मदद जरूर करती है. हार्ट रेट, नींद, SpO2, पानी पीने के रिमाइंडर, अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड और कॉल अलर्ट जैसी चीजें आपको एक रूटीन में बनाए रखती हैं. अगर आप दिखावे वाली टेक से ज्यादा काम की चीजें ढूंढ रहे हैं, तो ये 7 स्मार्टवॉच आपके लिए देखने लायक हैं.
 

7 Smartwatches For People Focused On Fitness Goals; Photo Credit: Pexels

फिटनेस के लिए बढ़िया स्मार्टवॉच ऑप्शन

1. Noise Twist 2

Noise Twist 2 उन लोगों को पसंद आएगी जिन्हें राउंड डायल के साथ थोड़ा प्रीमियम लुक चाहिए. इसका 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले काफी क्लियर और अट्रैक्टिव लगता है. इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं, जिससे आप अपनी रोज की एक्टिविटी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. Noise Health Suite के जरिए ये हार्ट रेट, SpO2, नींद, स्ट्रेस और फीमेल हेल्थ जैसी चीजों पर नजर रखती है. AI वॉइस सर्च और स्मार्ट असिस्टेंट चलते-फिरते काम को आसान बना देते हैं. वहीं स्टेनलेस स्टील बैक और IP68 रेटिंग इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया बनाते हैं.

2. Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus

अगर आप बड़ी स्क्रीन और आसान फीचर्स वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं, तो ये अच्छा ऑप्शन है. इसका 1.83 इंच HD डिस्प्ले आपको नोटिफिकेशन और फिटनेस डेटा साफ दिखाता है. इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉइस असिस्टेंट, हार्ट रेट, SpO2, नींद, कैलोरी ट्रैकिंग और 120+ स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं. कुल मिलाकर ये एक ऑल-इन-वन वॉच है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार स्मार्टवॉच यूज कर रहे हैं.

3. Fastrack Limitless Glide X

ये स्मार्टवॉच सिंपल और काम की चीजों पर फोकस करती है. इसका 1.83 इंच डिस्प्ले आउटडोर में भी अच्छे से दिखता है. ये SpO2, हार्ट रेट, नींद, स्ट्रेस और पानी पीने जैसे रिमाइंडर देती है. इसके साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड, ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल भी मिलता है. अगर आप बिना ज्यादा टेक में उलझे एक एक्टिव लाइफस्टाइल शुरू करना चाहते हैं, तो ये बढ़िया ऑप्शन है.

4. GOBOULT Mustang Muscle

GOBOULT की ये वॉच अपने डिजाइन की वजह से अलग दिखती है. Mustang से इंस्पायर्ड लुक, बड़ा 2.01 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले और मेटालिक फिनिश इसे स्पोर्टी टच देते हैं. इसके फीचर्स में 120+ स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट, SpO2, BP, नींद, स्ट्रेस और फीमेल ट्रैकिंग शामिल हैं. 600 निट्स ब्राइटनेस और IP68 रेटिंग इसे बाहर इस्तेमाल करने के लिए अच्छा बनाती है. जो लोग स्टाइल और फिटनेस दोनों चाहते हैं, उनके लिए ये सही है.

5. boAt Wave Call 3

boAt की ये स्मार्टवॉच यूज करने में काफी मजेदार और आसान है. इसका 1.83 इंच डिस्प्ले और स्मूद स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस इसे यूजर फ्रेंडली बनाते हैं. फिटनेस के लिए इसमें स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट, SpO2, नींद, स्ट्रेस मैनेजमेंट और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे फीचर्स हैं. साथ में ब्लूटूथ कॉलिंग, कॉन्टैक्ट्स और कॉल लॉग्स भी मिलते हैं. महिलाओं के लिए इसमें खास हेल्थ रिमाइंडर भी दिए गए हैं.

6. Noise Pulse 2 Max

अगर आपको बार-बार वॉच चार्ज करना पसंद नहीं है, तो ये आपके काम की है. कंपनी 10 दिन तक बैटरी चलने का दावा करती है, जो काफी अच्छा है. इसका 1.85 इंच डिस्प्ले और 550 निट्स ब्राइटनेस इसे साफ और यूजर फ्रेंडली बनाते हैं. इसमें भी हेल्थ ट्रैकिंग और 100 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं. Smart DND फीचर खासतौर पर काम आता है, जब आप बिना डिस्टर्बेंस के सोना चाहते हैं.

7. Fastrack Astor FR2 Pro

ये स्मार्टवॉच थोड़ी ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लगती है. इसका AMOLED डिस्प्ले, स्टील बॉडी और क्लीन डिजाइन इसे ऑफिस और जिम दोनों के लिए अच्छा बनाते हैं. इसमें हार्ट रेट, SpO2, नींद और स्ट्रेस ट्रैकिंग के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और AI वॉइस असिस्टेंट भी है. 100 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं, जिससे आप अपने मूड के हिसाब से इसे कस्टमाइज कर सकते हैं.

फिटनेस के लिए आपको बहुत ज्यादा महंगे या भारी-भरकम गैजेट्स की जरूरत नहीं होती. जरूरत होती है नियमित रहने की, छोटे-छोटे रिमाइंडर की और अपने हेल्थ डेटा को समझने की. ये सभी स्मार्टवॉच उसी बात को आसान बनाती हैं, चाहे आपको लंबी बैटरी चाहिए, बढ़िया डिस्प्ले या फिर स्टाइलिश डिजाइन. अब अपनी जरूरत और रूटीन के हिसाब से सही स्मार्टवॉच चुनें और Amazon पर जाकर इसे खरीद सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: