पिछले कुछ समय से ब्यूटी ट्रेंड में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है. अब लोग दर्जनों लिपस्टिक खरीदने की बजाए, कम लेकिन भरोसेमंद फॉर्मूले का रूख करने लगे हैं, खासतौर पर ऐसी लिपस्टिक ज्यादा पसंद की जा रही हैं, जो लॉन्ग लास्टिंग हों. लंबे रास्ते, हाईब्रीड वर्क शेड्यूल, फैमिली फंक्शन और एक के बाद एक काम के चलते अब लोग ऐसी लिपस्टिक पसंद करने लगे हैं, जो वीडियो कॉल, लंच, डिनर, कॉफी ब्रेक के बाद भी बनी रहे. यहीं पर हमें लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक की याद आने लगती है. अब ये केवल बोल्ड कलर पाने तक में सीमित नहीं होते. बल्कि अब कई लिपस्टिक हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट्स, ट्रांसफर-रेज़िस्टेंट टेक्नोलॉजी और लाइट टेक्सचर के साथ आती हैं और आपको कंफर्ट भी देती हैं.
मैट लिपस्टिक की लेटेस्ट जेनरेशन पुराने ड्राई करने वाले फ़ॉर्मूले से बहुत आगे निकल गई है, जो होंठों को बिना असहज महसूस कराए वाइब्रेंट कलर देती है. जो लोग लगातार टच-अप से थक गए हैं, उनके लिए हम Amazon से सेलेक्ट करके 5 बेस्ट लिपस्टिक लेकर आए हैं. अर्फोडेबल दाम में आने वाली ये लिपस्टिक आपको बेहद पसंद आने वाली है.
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Maybelline SuperStay Matte Ink | 4.2 | ₹375 |
| Bold, Bliss, Etc Zero Gravity Lip Crème | 5.0 | ₹720 |
| FACES CANADA Comfy Matte Wow Liquid Lipstick | 4.2 | ₹299 |
| Elle 18 Liquid Matte Lip Color | 3.9 | ₹94 |
| Staze Gloss Lock 2-in-1 Liquid Lipstick | 4.5 | ₹374 |
ये हैं दमदार लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक
1. Maybelline SuperStay Matte Ink
ये लिक्विड लिपस्टिक कस्टमर के दिलों पर छाई हुई है, कारण इसका हाई पिग्मेंट फॉर्मूला और लाम्न्ग लास्टिंग इफेक्ट कहा जा सकता है. ये ट्रांसफर प्रूफ और फेड प्रूफ होने के चलते पूरे दिन अप्लाई करने के बाद भी ज्यों की त्यों बनी रहती है. ये एप्लीकेटर के साथ आती है, जो आपको मैट फिनिश और पॉलिश लुक पाने में मदद करता है.
2. Bold, Bliss, Etc Zero Gravity Lip Crème
अगर आप लॉन्ग लास्टिंग के साथ आराम को भी महत्व देते हैं, तो ये लिपस्टिक आपको जरूर पसंद आएगी. ये सिल्की मैट लिप क्रीम रिच पिग्मेंट और मारुला तेल और हयालूरोनिक एसिड जैसे नरिशमेंट इंग्रेडिएंट के साथ आती है. इतना ही नहीं इसका लाइट टेक्सचर होंठों पर बेहद स्मूथ अहसास देता है, वहीं लंबे समय तक न हटने के कारण ये आपके लुक को फ्रेश बनाए रखती है.
3. FACES CANADA Comfy Matte Wow Liquid Lipstick
ये लिपस्टिक डार्क कलर और कंफर्ट पर फोकस करती है. इसके सिंगल स्वाइप से ही आपको रिच पिगमेंटेशन मिलता है, जबकि ट्रांसफर-प्रूफ होने के चलते ये मैट फिनिश देती है. इसका स्मूद टेक्सचर होंठों पर आसानी से अप्लाई हो जाता है.
4. Elle 18 Liquid Matte Lip Color
कभी-कभी सादगी स्टाइल से ज्यादा काम करती है. ये लिक्विड मैट लिपस्टिक आपको लाइटवेट टेक्सचर, जल्दी सूखने वाला फॉर्मला और दमदार कलर देती है. इसकी कलर लॉक टेक्नोलॉजी इसे न तो फीकी होने देती है और नहीं हटने देती है, जिसके चलते इसे डेली यूज में शामिल करना आसान हो जाता है.
5. Staze Gloss Lock 2-in-1 Liquid Lipstick
जो लोग मैट और ग्लोसी फिनिश वाली लिपस्टिक के बीच किसी एक का चयन नहीं कर पाते, उनके लिए ये नया प्रोडक्ट बेहतर साबित हो सकता है. इसका गहरा पिगमेंट और हाई शाइन ग्लॉस आपको पूरे दिन पॉलिश लुक देने का काम करता रहता है. यह ट्रांसफर और वॉटर प्रूफ लिपस्टिक है, जिसे आप किसी भी मौसम में आसानी से अप्लाई कर सकती हैं.
FAQ
सवाल 1: लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक क्या है?
जवाब: हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट्स, ट्रांसफर-रेसिस्टेंट टेक्नोलॉजी और लाइट टेक्सचर जैसे फीचर्स होते हैं.
सवाल 2: Maybelline SuperStay Matte Ink लिपस्टिक की खासियत क्या है?
जवाब: यह हाई पिगमेंटेड, ट्रांसफर प्रूफ और फेड प्रूफ लिपस्टिक है जो पूरे दिन टिकती है.
सवाल 3: Bold Bliss Etc Zero Gravity Lip Crème में क्या खास है?
जवाब: यह लिपस्टिक आरामदायक है और मारुला तेल व हयालूरोनिक एसिड से हाइड्रेट करती है.
होंठों पर लिपस्टिक का बने रहना सिर्फ पिगमेंट पर ही निर्भर नहीं करता. ट्रांसफर-रेसिस्टेंट टेक्नोलॉजी, लाइट पॉलीमर और ध्यान से बैलेंस किए गए मैट फॉर्मूले लिपस्टिक को होंठों पर लंबे समय तक बनाए रखते हैं. लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक अब हमारे लिए रोजाना की जरूरत बन गया है. चाहे आपको क्लासिक मैट फिनिश चाहिए हो, हाइड्रेटिंग सीरम फॉर्मला हो या ग्लॉसी लुक, ये 5 टॉप लिपस्टिक आप बिना किसी टेंशन के पूरे दिन अपने होठों पर बनाए रख सकते हैं. देर न करें, आज ही Amazon से इन्हें मंगवा लें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील