विज्ञापन

गर्मियों में बाल हेल्‍दी और घने कैसे बनाएं? Myntra के ये शैंपू करें ट्राई, असर देख खुश हो जाएगा मन

गर्मी में बालों की देखभाल जरूरी है क्योंकि तेज धूप और पसीना बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बार-बार शैंपू करने से बालों का प्राकृतिक तेल कम हो सकता है, इसलिए सही शैंपू और विधि अपनाएं. बाल धोने के लिए हल्का गुनगुना पानी और सही तरीके से शैंपू लगाना बालों के लिए बेहतर होता है.

गर्मियों में बाल हेल्‍दी और घने कैसे बनाएं? Myntra के ये शैंपू करें ट्राई, असर देख खुश हो जाएगा मन
गर्मियों में बालों को चाहिए एक्‍स्‍ट्रा केयर. फोटो: Pexels

गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सिर की त्वचा और बालों पर पड़ता है. कई लोगों को इस मौसम में बाल चिपचिपे लगने लगते हैं, जबकि कुछ लोगों के बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि क्या गर्मियों में रोज शैंपू करना चाहिए या नहीं. कुछ लोग हर दिन बाल धोते हैं ताकि सिर साफ रहे, जबकि कुछ लोग ज्यादा शैंपू करने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि इससे बाल कमजोर हो सकते हैं. बालों की देखभाल को लेकर यह उलझन बहुत आम है. 

हमारे सिर की स्किन नेचुरल ऑयल बनाती है, जिसे सीबम कहा जाता है. यह तेल बालों को सूखने से बचाता है और उन्हें नेचुरल शाइन देता है. लेकिन, गर्मियों में ज्यादा पसीना आने की वजह से यह धूल और गंदगी के साथ मिलकर सिर में चिपचिपाहट पैदा कर सकता है. अगर लंबे समय तक सिर साफ न किया जाए तो इससे खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. 

सिर के खाली हिस्सों पर फिर से उग सकते हैं बाल, अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

बार-बार शैंपू करने से सिर की त्वचा का प्राकृतिक तेल कम हो सकता है, जिससे बाल कमजोर और रूखे बनने लगते हैं. ऐसे में बेस्‍ट क्‍वालिटी के शैंपू आपके बालों को हेल्‍दी और घने बनाने में मदद कर सकते हैं, अगर आप इन शैंपू को लेना चाहते हैं, तो Myntra पर लिए दमदार शैपू मौजूद हैं, देर किए बिना अभी ऑर्डर करें.

घुंघराले बालों में प्राकृतिक तेल जल्दी नीचे तक नहीं पहुंच पाता, इसलिए ऐसे बाल जल्दी सूख जाते हैं. दूसरी तरफ पतले और सीधे बाल जल्दी ऑयली दिखने लगते हैं. इसलिए हर किसी के लिए एक जैसा नियम सही नहीं माना जाता.

डेली लुक में स्‍टाइल और निखार लाते हैं ये 5 Eyeshadow Palettes, जरूर करें ट्राई

कैसे वॉश करने चाहिए हेयर

बाल धोने का तरीका भी जानना जरूरी है. विशेषज्ञ कहते हैं कि बहुत गर्म पानी से बाल धोना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इससे बालों की नमी खत्म होने लगती है. हल्के गुनगुने पानी से सिर साफ करना बेहतर माना जाता है. शैंपू को सीधे पूरे बालों पर लगाने के बजाय पहले हाथों में लेकर हल्का झाग बनाना चाहिए, फिर उसे सिर की त्वचा पर धीरे-धीरे लगाना चाहिए. 

कंडीशनर को न करें इग्‍नोर

शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह बालों की ऊपरी परत को मुलायम बनाता है और टूटने से बचाने में मदद करता है.

FAQ

सवाल 1: गर्मी में बाल कितनी बार धोने चाहिए?
जवाब: गर्मी में बाल जरूरत के अनुसार धोने चाहिए, अधिक धोने से प्राकृतिक तेल कम हो सकता है.

सवाल 2: बाल धोते समय किस तरह का पानी इस्तेमाल करें?
जवाब: बाल धोने के लिए हल्का गुनगुना पानी बेहतर होता है, बहुत गर्म पानी से बालों को नुकसान हो सकता है.

सवाल 3: बालों में शैंपू कैसे लगाना चाहिए?
जवाब: शैंपू हाथों में लेकर झाग बनाएं, फिर धीरे-धीरे सिर की त्वचा पर लगाएं.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: