विज्ञापन

Myntra Sale: मेकअप हटाने वाले प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, आज ही खरीदें ये जरूरी प्रोडक्‍ट

दिवाली फेस्टिव शुरू हो चुका है. इस दौरान सजना-संवरना हर कोई चाहता है, लेकिन इस बीच थोड़ा असर हमारी स्किन पर भी नजर आने लगता है. यहीं पर मेकअप रिमूव करना स्किन केयर का सबसे अहम हिस्‍स बन जाता है.

Myntra Sale: मेकअप हटाने वाले प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, आज ही खरीदें ये जरूरी प्रोडक्‍ट
मेकअप रिमव करना अब नहीं होगा मुश्किल. फोटो: AI

ऑफिस या किसी पार्टी में शामिल होना हो या किसी खास मौके पर तैयार होना हो, मेकअप से चेहरा ज्यादा निखरा हुआ नजर आता है लेकिन जितना जरूरी मेकअप करना है, उतना ही जरूरी उसे सही तरीके से हटाना भी है. कई लोग घंटों मेकअप लगाए रखते हैं और रात में थकान के कारण बिना हटाए ही सो जाते हैं. यही छोटी सी गलती धीरे-धीरे त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है. 

स्किन एक्‍सपर्ट के मुताबिक, मेकअप को सही तरीके से साफ न करना परेशानी पैदा कर सकता है. चेहरे पर लंबे समय तक मेकअप, धूल, प्रदूषण और पसीना जमा रहने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं. इससे पिंपल, त्वचा का रूखापन, जलन, लालिमा और बेजान त्वचा जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. इसलिए मेकअप के बाद एक सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है.

आइए आज आपको बताते हैं कि स्किन को कैसे क्‍लीन करना चाहिए. साथ ही Myntra आपको मेकअव रिमूव करने में काम आने वाले जरूरी प्रोडक्‍ट पर भी बंपर डिस्‍काउंट दे रहा है.

मेकअप रिमूवर

मेकअप हटाने की शुरुआत सही क्लीनिंग से होनी चाहिए. खासतौर पर वाटरप्रूफ मस्कारा, लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक और फुल कवरेज फाउंडेशन को केवल फेसवॉश से हटाना काफी नहीं होता. ऐसे प्रोडक्ट्स को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर या ऑयल बेस्ड क्लेंजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. चेहरे को जोर-जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा पर खिंचाव और जलन हो सकती है.

कॉटन पैड

आंखों के मेकअप को हटाते समय ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है. कॉटन पैड पर मेकअप रिमूवर लगाकर कुछ सेकंड आंखों पर रखें और फिर हल्के हाथों से साफ करें. इससे आई मेकअप आसानी से निकल जाता है और आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचता.

क्‍लींजर

मेकअप हटाने के बाद डबल क्लीजिंग त्वचा को ज्यादा अच्छी तरह साफ करने में मदद करती है. इसमें पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर से मेकअप और गंदगी हटाई जाती है. इसके बाद पानी वाले फेस क्लींजर से त्वचा को साफ किया जाता है. इससे मेकअप के बचे हुए कण और अतिरिक्त तेल भी निकल जाते हैं.

टोनर

क्लीजिंग के बाद त्वचा को संतुलित रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल किया जाता है. टोनर त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे आराम देने में मदद करता है. हालांकि हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए त्वचा के प्रकार के हिसाब से टोनर चुनना चाहिए. हायलूरोनिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जबकि एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा को शांत और मुलायम बनाए रखने में सहायक होते हैं.

मॉइस्चराइजर

स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा मॉइस्चराइजर है. कई लोग सोचते हैं कि ऑयली त्वचा पर मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है. ऑयली स्किन के लिए हल्के जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं ड्राई स्किन वालों को ज्यादा हाइड्रेटिंग और क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है. मॉइस्चराइजर त्वचा की सुरक्षा परत को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: