Postpartum hair regrowth remedies: डिलिवरी के बाद मां के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. वेट बढ़ना और शरीर कमजोर महसूस होना, इस दौरान आम बात है. इसी के साथ चेहरे पर दाग-धब्बे और प्रसव के बाद तेजी से हेयर फॉल की समस्या देखी जाती है. बाल झड़ने की समस्या हर दूसरी महिला में देखी जाती है, लेकिन ऐसा क्यों होता है, ये बहुत कम लोग ही जानते हैं. आज हम प्रसव के बाद बाल झड़ने की परेशानी के कारणों के बारे में जानेंगे और इसे रोकने के उपाय भी.
प्रसव के कुछ महीने बाद अचानक बाल क्यों झड़ने लगते हैं?
- पहला कारण है हॉर्मोन में परिवर्तन. बच्चे को जन्म देने के बाद मां के शरीर में हॉर्मोन का असंतुलन आम बात है. प्रसव के बाद शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल गिरने लगता है, जिससे बाल जड़ों से कमजोर होकर गिरने लगते हैं और पतले भी हो जाते हैं.
- दूसरा कारण है पोषक तत्वों की कमी होना. प्रसव के बाद सारा ध्यान बच्चे पर शिफ्ट हो जाता है और सभी शिशु का ध्यान मां की तुलना में ज्यादा करते हैं. डिलीवरी के बाद शरीर में आयरन से लेकर कैल्शियम तक की कमी हो जाती है. ऐसे में पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं.
- तीसरा कारण है तनाव और नींद की कमी. हार्मोन का असंतुलन और शिशु के रात भर जागने की वजह से मां पूरी नींद नहीं ले पाती है, जिससे डिप्रेशन और थकान होने लगती है. तनाव बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण है.
अब जानते हैं कि बालों के गिरने को कैसे रोका जा सकता है-
पहला, डिलीवरी के कुछ समय बाद एस्ट्रोजन का लेवल बॉडी में बढ़ने लगता है. दूसरा आहार पोषक तत्वों से भरपूर लें, जिसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, और विटामिन सी की भरपूर मात्रा हो. विटामिन सी बालों और स्किन के लिए बहुत जरूरी है. डाइट में दाल, अंडा, दूध, पनीर, सोया, हरी सब्जियां, चुकंदर, और अनार लें. हफ्ते में एक बार हल्की तेल मालिश जरूर करें. तनाव को कम करने के लिए पूरी नींद जरूर लें, और अगर फिर भी अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
इसके साथ ही एंटी हेयर फॉल शैंपू का इस्तेमाल करना इस दौरान जरूरी हो जाता है. ये न केवल आपको बालों को मजबूती देते हैं, बल्कि बालों में पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होने देते. देर किए बिना आज ही इन्हें ऑर्डर कर दें-
FAQ
सवाल 1: प्रसव के बाद बाल झड़ने (Hair Fall) के मुख्य कारण क्या हैं?
जवाब: हॉर्मोन में बदलाव, पोषक तत्वों की कमी, तनाव और नींद की कमी बाल झड़ने के मुख्य कारण हैं.
सवाल 2: प्रसव के बाद बाल झड़ने (Hair Fall) से कैसे बचा जा सकता है?
जवाब: संतुलित आहार लें, तनाव कम करें, पर्याप्त नींद लें और हल्की तेल मालिश करें.
सवाल 3: कौन से पोषक तत्व बालों के लिए महत्वपूर्ण हैं?
जवाब: आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन सी बालों के लिए जरूरी हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील