आज के दौर में हेयर फॉल एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है. खराब लाइफस्टाइल, फास्ट फूड का बढ़ता चलन, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्ट्रेस बॉडी के बैलेंस को बिगाड़ रहे हैं, जिसका सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ रहा है. अकसर लोग हेयर फॉल को केवल बाहरी कारणों से जोड़ते हैं और अलग-अलग शैंपू या हेयर प्रोडक्ट्स बदलते रहते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार बालों की असली मजबूती अंदरूनी पोषण पर निर्भर करती है साथ ही सबसे अहम है सही हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना ताकि बाल काले, घने बने रहें. इसके लिए Myntra की
क्यों कमजोर होती हैं बालों की जड़ें
जब शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते, तो बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और झड़ने की समस्या बढ़ने लगती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि बालों की जड़ों तक पोषण और ऑक्सीजन का सही तरीके से पहुंचना बेहद जरूरी होता है. इस प्रक्रिया में आयरन की भूमिका बहुत अहम होती है. आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो खून के जरिए ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है. जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो स्कैल्प तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. इससे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं.
विटामिन डी है बालों के लिए जरूरी
इसी तरह विटामिन डी भी बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह विटामिन हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय रखने में मदद करता है, जिससे नए बाल उगते रहते हैं. जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, तो नए बाल बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और पुराने बाल गिरने लगते हैं. धीरे-धीरे बाल पतले और बेजान दिखने लगते हैं.
विटामिन बी12 भी बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में शामिल है. यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. जब बी12 की कमी होती है, तो खून में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे बालों की जड़ों तक सही पोषण नहीं पहुंच पाता. इसका असर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. लंबे समय तक इसकी कमी रहने पर हेयर फॉल की समस्या और गंभीर हो सकती है.
बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. इसलिए शरीर में प्रोटीन की कमी का सीधा असर बालों पर पड़ता है. जब पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता, तो शरीर जरूरी अंगों को प्राथमिकता देता है और बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है. इससे बाल पतले, कमजोर और जल्दी टूटने वाले हो जाते हैं. यही कारण है कि संतुलित आहार में प्रोटीन का होना बेहद जरूरी है.
जिंक
यह भी एक ऐसा मिनरल है, जो स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है. जिंक की कमी होने पर स्कैल्प ड्राई हो सकता है, डैंड्रफ बढ़ सकता है और बालों का गिरना तेज हो जाता है.
विशेषज्ञों का कहना है कि हेयर फॉल को रोकने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि अंदर से पोषण देना भी जरूरी है. इसके लिए रोजाना की डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें, दूध और सूखे मेवे शामिल करना चाहिए. ये सभी शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं.
अगर आप भी हेयर फॉल रोकना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में परिवर्तन करने के साथ-साथ अपने हेयर केयर प्रोडक्ट को भी समय पर बदल लें. Myntra Glow Up Days Sale के दौरान टॉप ब्रांड Tresseme के हेयर केयर प्रोडक् ट पर आपको 50 प्रतिशत का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है.
से हैं Tresseme के टॉप प्रोडक्ट
FAQ
सवाल 1: हेयर फॉल के मुख्य कारण क्या हैं?
जवाब: खराब लाइफस्टाइल, अनियमित दिनचर्या, बढ़ता तनाव, विटामिन और मिनरल्स की कमी बालों के झड़ने के मुख्य कारण हैं।
सवाल 2: बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं?
जवाब: आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी12, प्रोटीन और जिंक बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं।
सवाल 3: विटामिन डी बालों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
जवाब: विटामिन डी हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय रखता है जिससे नए बाल उगते हैं और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील