Serums or Dry Skin: अकसर आपने देखा होगा नाक के पास मेकअप जमा होने लगता है, दोपहर होते-होते गाल खिंचे-खिंचे से महसूस होने लगते हैं, और कितनी भी हैवी मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लो, ऐसा लगता है जैसे कुछ ही घंटों में सब गायब हो गई. लेकिन ये परेशानी हमेशा क्रीम की कमी के कारण ही नहीं होती. जब त्वचा में नमी की कमी हो, तो मॉइश्चराइजर लगाने से पहले हल्का-सा सीरम लगाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इसीलिए अपने लिए सही सीरम सेलेक्ट करना हर किसी के लिए बेहद अहम हो जाता है.
ड्राई और पपड़ीदार त्वचा के लिए बनने वाले सीरम का काम सिर्फ शाइन लाना या झाइयां हटाना ही नहीं होना चाहिए. जब स्किन सूखी महसूस हो, तब पैंथेनॉल, सोडियम हाइलूरोनेट, सेंटेला, नियासिनमाइड और एसिटाइल ग्लूकोसामाइन जैसे तत्व सीरम को ज्यादा असरदार बना देते हैं. विटामिन सी सीरम स्किन को निखारने, कूलिंग इफेक्ट और नमी देने वाले तत्वों के बेहतरीन कॉम्बो होते हैं. चूंकि अलग-अलग सीरम में विटामिन सी की मात्रा अलग होती है, इसलिए सेंसिटिव या डेड स्किन वाले लोगों को इसे धीरे-धीरे इस्तेमाल करना शुरू करना चाहिए और पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए.अगर आप इन्हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपको टॉप ब्रांड के सीरम खरीदने का मौका दे रहा है.
यह भी देखें: लास्ट मिनट पर नहीं लगाने पड़ेंगे पार्लर के चक्कर, वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हैं ये 5 हेयर रिमूवल गैजेट्स
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Deconstruct 10% Vitamin C Serum | 4.0 | ₹251 |
| COS-IQ 23% Vitamin C Face Serum | 3.9 | ₹799 |
| The Derma Co 10% Vitamin C Face Serum | 4.0 | ₹615 |
| Dot & Key 10% Vitamin C + E Serum | 4.1 | ₹429 |
| Pilgrim 10% Vitamin C Face Serum | 4.0 | ₹200 |
ये हैं ड्राई स्किन के लिए बने बेस्ट सीरम
1. Deconstruct 10% Vitamin C Serum
इस सीरम में 10% लिपोसोमल विटामिन सी के साथ 0.5% सेंटेला एशियाटिका एक्सट्रैक्टऔर 0.25% पैंथेनॉल मिलाया गया है. यह उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है, जिनकी त्वचा बेजान दिखने के साथ-साथ खींची-खींची और सूखी महसूस होती है. पैंथेनॉल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जबकि सेंटेला चेहरे की रेडनेस और जलन को कम करता है.
खासियतें.
- स्किन का हाइड्रेशन लेवल बनाए रखता है
- रेडनेस को दूर करता है
- लाइटवेट लगता है
- आसानी से स्किन में समा जाता है
2. COS-IQ 23% Vitamin C Face Serum
ये सीरम अपने 23% विटामिन सी फॉर्मूले के साथ काफी ज्यादा असरदार माना जा रहा है. इसमें इथाइलेटेड एस्कॉर्बिक एसिड और सेंटेला वॉटर यूज किया गया है, जो बेजान स्किन, झाइयों, अनइवन स्किन टोन और डार्क सर्कल पर काम करता है. बिना खुशबू वाला इसका जेल जैसा टेक्सचर उन लोगों को काफी पसंद आ सकता है, जिन्हें भारी-भरकम क्रीम लगाना पसंद नहीं होता.
खासियतें:
- जेल बेस होने के चलते इसे आसानी से अप्लाई किया जा सकता है
- स्किन पर बिल्कुल भी हैवी नहीं लगता
- खासतौर पर ऑयली स्किन के लिए बनाया गया है
- स्किन की फ्रेशनेस बनाए रखता है
3. The Derma Co 10% Vitamin C Face Serum
यह सीरम 10% विटामिन सी को 5% नियासिनमाइड और फेरुलिक एसिड के साथ लाया है. वैसे तो इसका मेन काम शाइन लाना और डार्क सर्कल को ठीक करना है, लेकिन नियासिनमाइड की मौजूदगी इसे रूखी त्वचा के लिए बहुत काम का बना देती है.
खासियतें:
- पिगमेंटेशन, डलनेस और अनइवन टोन को दूर करता है
- हर तरह की स्किन पर सूट करता है
- स्किन में जल्दी एब्जॉर्ब हो जाता है
- डार्क स्पॉट को कम करता है
4. Dot & Key 10% Vitamin C + E Serum
10% विटामिन सी के साथ 5% नियासिनमाइड और विटामिन ई का ये है जबरदस्त कॉम्बो, जो बेजान त्वचा, डार्क स्पॉट्स और अनइवन टोन पर डायरेक्ट वार करता है. विटामिन E एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो स्किन को पोषण देकर निखार लाने का काम करता है.
खासियतें:
- नेचुरल इंग्रेडिएंट से बनाया गया है
- सुबह और रात दोनों में लगाया जा सकता है
- डल स्किन में फ्रेशनेस लाता है
- डार्क स्पॉट को दूर करता है
5. Pilgrim 10% Vitamin C Face Serum
10% विटामिन सी के साथ 5% नियासिनमाइड, ग्लूटाथियोन, ऑस्ट्रेलियन काकाडू प्लम और सीका का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आया ये सीरम आपको खूब लुभाने वाला है. यह फॉर्मूला खासतौर पर शाइन लाने, डार्क स्पॉट हटाने और अनइवन स्किन टोन पर ध्यान देता है, लेकिन सीका और नियासिनमाइड इसे उन लोगों के लिए भी खास बना देते हैं.
खासियतें:
- इसमें किसी तरह की फ्रेगरेंस नहीं है
- डर्मेटोलॉजिस्ट ने इसे टेस्ट किया है
- स्किन की ड्राईनेस को भी खत्म करता है
- स्किन पर जरा भी हैवी फील नहीं होता
ड्राई और पपड़ी वाली स्किन पर बहुत सारे केमिकल या प्रोडक्ट थोप देने से बेहतर होता है कि ऐसा रूटीन अपनाया जाए, जो त्वचा को नमी देते हैं. ये विटामिन सी सीरम शाइन, कूलिंग इफेक्ट और नमी देने वाले तत्वों का बेहतरीन कॉम्बो हैं. पैंथेनॉल, नियासिनमाइड, सेंटेला और सोडियम हाइलूरोनेट जैसी चीजों पर ध्यान दें, धीरे-धीरे इस्तेमाल शुरू करें और सीरम लगाने के बाद हमेशा एक अच्छे मॉइश्चराइजर से नमी को अंदर लॉक कर दें. देर न करें, Amazon से इन्हें आज ही ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील