विज्ञापन

इन छोटे-छोटे बीजों का सेवन बालों के लिए है वरदान, लंबे- घने बालों की इच्‍छा करते हैं पूरी

बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए अलसी, मेथी, सूरजमुखी, चिया और कद्दू के बीज फायदेमंद होते हैं. इन बीजों में प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा-3 और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. इन बीजों का पेस्ट बनाकर बालों पर लगाने से बालों में चमक, नमी और स्वस्थ स्कैल्प मिलता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है.

इन छोटे-छोटे बीजों का सेवन बालों के लिए है वरदान, लंबे- घने बालों की इच्‍छा करते हैं पूरी
अलसी से लेकर चिया तक, ये बीज बालों को देंगे असली पोषण. फोटो: Copilot

आज के समय में हेयर फॉल एक आम समस्या बन चुकी है. पॉल्यूशन, बाहर का खाना और स्‍ट्रेस के चलते बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ने लगा है. ऐसे में अकसर लोग महंगे केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये उपाय लंबे समय तक प्रभावी नहीं रह पाते. विज्ञान और आयुर्वेद का कहना है कि शरीर के अंदर का पोषण जितना बेहतर होगा, बाल भी उतने ही स्वस्थ और मजबूत होंगे. बालों की जड़ों तक सही पोषक तत्व पहुंचना बेहद जरूरी है. 

ऐसे में कुछ छोटे-छोटे बीज आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इन बीजों में प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं.

अलसी के बीज

अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन माने जाते हैं. अलसी के बीजों से बालों में मजबूती, नमी और चमक आती है और ये स्कैल्प को हेल्दी रखकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं. अगर इनका सेवन किया जाए या फिर जेल बनाकर बालों पर इस्तेमाल किया जाए तो बालों पर इसका अच्छा रिजल्ट निकलता है.

खासियतें:

  • 12 माह की शेल्‍फ लाइफ
  • हार्ट हेल्‍थ को सपोर्ट करता है
  • वजन कंट्रोल करने में मदद करता है
  • लाइटवेट

मेथी के बीज

मेथी के बीज को आयुर्वेद में बालों के लिए बहुत उपयोगी माना गया है. इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और झड़ने से रोकते हैं. ये स्कैल्प को पोषण देते हैं और रुखेपन से बचाते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए मेथी के बीजों को रातभर भिगोकर सुबह पीस लें और इसका पेस्ट बनाकर जड़ों में लगाएं. कुछ समय बाद धो लें.

खासियतें:

  • लाइटवेट
  • हेल्‍दी 
  • आयरन से भरपूर
  • फाइबर बेस

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई और ओमेगा फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बाल बेहतरीन तरीके से बढ़ते हैं. वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को नुकसान से बचाते हैं. इसका इस्तेमाल पेस्ट बनाकर किया जा सकता है, जिससे स्कैल्प को ठंडक मिलती है.

खासियतें:

  • ऑर्गेनिक
  • लाइटवेट
  • 2 पैकेट
  • पोषक तत्‍वों से भरपूर

चिया के बीज

चिया के छोटे बीजों के अनेक फायदे होते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें, फिर बालों को धो लें. इससे बालों में नेचुरल शाइन आती है.

खासियतें:

  • एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर
  • ओमेगा 3 का सोर्स
  • फाइबर युक्‍त
  • इंटीऑक्सिडेंट युक्‍त

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में जिंक और आयरन अच्छी मात्रा में होते हैं. जिंक बालों को रिपेयर करता है, जबकि आयरन बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. यह शरीर में पोषण की कमी को दूर कर बालों की गुणवत्ता बेहतर बनाता है. इसका नियमित इस्तेमाल बालों के झड़ने को कम करने और उन्हें घना बनाने में मदद कर सकता है. इसके इस्तेमाल के लिए आप बालों की जड़ों में हल्का गर्म किया हुआ कद्दू के बीज का तेल भी लगा सकते हैं.

खासियतें:

  • 80% प्‍लांट प्रोटीन
  • AAA ग्रेड
  • विटामिन और आयरन भरपूर
  • ब्लड शुगर कम करने में असरदार

FAQ

सवाल 1: हेयर फॉल के लिए कौन से बीज फायदेमंद हैं?
जवाब: अलसी, मेथी, सूरजमुखी, चिया और कद्दू के बीज बालों के लिए लाभकारी पोषक तत्व प्रदान करते हैं.

सवाल 2: अलसी के बीज बालों के लिए कैसे उपयोगी हैं?
जवाब: अलसी में ओमेगा-3 और विटामिन ई बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं, स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं.

सवाल 3: मेथी के बीज बालों पर कैसे इस्‍तेमाल करना चाहिए?
जवाब: मेथी के बीज को रातभर भिगोकर पेस्ट बनाएं और जड़ों में लगाकर कुछ समय बाद धो लें.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: