अगर आप वर्किंग हैं तो आपका दिन बॉस के साथ अपना टूडू और प्लानिंग करने के साथ शुरू होता होगा और रात डिनर प्लान करने और पार्टी में जाने से खत्म होता होगा. इस भागमभाग के बीच अपने लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है. दोनों चीजों को मैनेज करने के लिए इनके पास इना वक्त नहीं होता कि ये बार-बार ड्रेस चेंज करती रहें. अगर आप अधिक बिजी रहती है और आराम नहीं कर पातीं, तो अपने वार्डरोब में कुछ ऐसे ऑप्शन जरूर रखें, जो वर्सेटाइल हों. सोचिए अगर आपके पास एक ऐसा आउटफिट हो, जो ऑफिस में भी पहना जा सके, और पार्टी के ग्लैमर को भी बरकार रख सके, तो कैसा होगा, है न मजेदार. चाहे हील्स के साथ स्नीकर्स बदलना हो या स्टेटमेंट ज्वेलरी पीस पहनना हो, ये आउटफिट आइडिया आपको दिन से लेकर रात तक में स्टाइलिश दिखने में मदद कर सकते हैं.
अपने फैशन गेम को चेंज करने के लिए मेटैलिक सैंडल यूज करें; Photo Credit: Pexels
1. Midi Dress
समर वॉर्डरोब की जब भी बात आती है, तो मिडी ड्रेस आपके लिए परफेक्ट बन जाती है. यह स्टाइल और कंफर्ट का बेहतरीन कॉम्बो कही जाती है. शॉपिंग पर जाना हो या बिजनेस मीटिंग प्लान करनी हो, मिडी ड्रेस आपको क्लासी और स्टाइलिश लुक देने के लिए शानदार है.
अगर मोर्निंग में जा रहे हैं तो इसे स्नीकर्स और डेनिम जैकेट के साथ पेयरअप करें. वहीं अगर रात को पार्टी में जाना है तो इसे डेनिम जैकेट के साथ यूज करें. ये जैकेट ब्लेजर का काम करेगी.
2. Maxi Dress
अगर आपको फ्लोई सिल्हूट, सॉफ्ट कलर्स और मिनिमल प्रिंट्स पसंद हैं, तो ये मैक्सी ड्रेस आपके लिए ही बनी है. यह समर में पहनने के लिए काफी आरामदायक आउटफिट है.
दिन के टाइम, मैक्सी ड्रेस को फ्लैट सैंडल, मिनिमल एक्सेसरीज़ और टोट बैग के साथ स्टाइल करें, जिससे आपको एक रिलैक्स्ड और एलिगेंट लुक मिलेगा, वहीं शाम को इसे हाई हील्स के साथ पहना जा सकता है.
अपने फैशन गेम को चेंज करने के लिए मेटैलिक सैंडल यूज करें; Photo Credit: Pexels
3. Jumpsuits
जंपसूट आपके काफी काम आ सकता है. गर्मियों के लिए, कॉटन या लिनन फैब्रिक का जंपसूट ही खरीदें. इसे बीच हैट और स्ट्रॉ बैग के साथ पहनें. ये काफी स्टाइलिश लगेगा.
जब रात होने लगे, तो कुछ तरकीबें इस बेसिक जंपसूट को शानदार लुक दे सकती हैं. अपने फैशन गेम को चेंज करने के लिए मेटैलिक सैंडल यूज करें और बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाएं.
कमरे में कम है जगह, नहीं रख सकते Cooler, तो ये Tower Fan कर दें ऑर्डर, AC से भी ठंडी देते हैं हवा
4. T-Shirt And Maxi Skirt
अपने वार्डरोब में मैक्सी स्कर्ट और सॉलिड कलर की टी-शर्ट जरूर रखें. इसे कई तरह से यूज किया जा सकता है और कई इवेंट्स को कवर किया जा सकता है दिन में अपनी टी-शर्ट को साटिन या कॉटन स्लिप स्कर्ट में पेयरअप करें. अगर आप चाहती हैं कि आपको स्पोर्टी लुक मिले तो इसे स्नीकर्स के साथ पहनें.
वहीं अगर बात नाइट लुक की हो, तो अपने टॉप को नॉट में क्रॉप करने के लिए रबर बैंड का इस्तेमाल करें. साथ ही इसके साथ डार्क कलर की लिपस्टिक लगाएं. ये काफी स्टाइलिश लगती है.
अपने फैशन गेम को चेंज करने के लिए मेटैलिक सैंडल यूज करें; Photo Credit: Pexels
5. Button Down Shirt
क्रिस्प, स्मार्ट बटन-डाउन शर्ट हर वर्कवियर वॉर्डरोब में नजर जरूर आती है. यह आपको कम कीमत में क्लासी और एलिगेंस देने का काम करती है. अगर आप इसे दिन में पहन रहे हैं, तो बटन-डाउन शर्ट को डेनिम, मिडी स्कर्ट या वाइड ट्राउजर के साथ पहना जा सकता है. दूसरी ओर, अगर नाइट पार्टी में जाना है तो चंकी, लेयर्ड नेकलेस को इसके साथ पहना जा सकता है. पर ध्यान रहे इसके साथ आपको अपने बालों को टाईअप नहीं करना है.
जवाब: आपने आउटफिट में शाइनी एक्सेसरीज जरूर रखें. इनके साथ थोड़ी हैवी मेकअप करें और बोल्ड लिपस्टिक लगाएं. फुटवियर बदलकर हील्स पहनें, इससे लुक ग्लैमरस लगता है.
जवाब: इसे कैप्सूल वॉर्डरोब बनाने का नियम कहा जा सकता है. इसमें 3 टॉप, 3 बॉटम और 3 शूज के पेयर रखे जाते हैं. इसमें बिना बिना ज्यादा कपड़े खरीदे आप कई स्टाइलिश लुक ट्राई कर सकते हैं.
जवाब: 70% वॉर्डरोब में बेसिक, वर्सेटाइल आउटफिट शामिल किए जाने चाहिए. इसमें 30% कपड़े ट्रेंडी हो सकते हैं. इससे आपका ओवरऑल लुक बैलेंस्ड और यूनिक लगेगा.
जवाब: सिंपल एक्सेसरीज़ की जगह बोल्ड स्टेटमेंट पीस पहनें. टोट बैग को क्लच में बदलें.
फैशन सिर्फ ट्रेंड्स फॉलो करने का नाम नहीं है. बल्कि यह आपकी पर्सनालिटी को निखारने का शानदार ऑप्शन है. क्या आप भी इन ड्रेसेज को ट्राई करने के बारे में सोच रहे हैं, तो Myntra की ये शानदार कलेक्शन एक बार एक्सप्लोर जरूर करें.
अस्वीकरण: इस लेख में इस्तेमाल की गई फोटो केवल चित्रण के उद्देश्य से ली गई हैं. हो सकता है कि वे इस लेख में दिए गए प्रोडक्ट, कैटेगरी और ब्रांड का यह प्रतिनिधित्व न करें.
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील


