विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2025

क्‍या होते हैं Mirrorless Camera, फीचर, खासियत समेत यहां से लें पूरी जानकारी

Mirrorless Camera kya hote hain: फोटोग्राफी अब काफी बदल चुकी है. डिजिटल दुनिया ने फोटोगा्रफी को भी काफी बदल दिया है. पहले एक परफेक्‍ट शॉट को कैप्चर करने के लिए हैवी टूल से हाथ दर्द करने लगते थे. आजकल, कैमरा शॉप, ट्रैवल फोरम और सोशल मीडिया फीड्स में Mirrorless Cameras की चर्चा हो रही है. आइए आज आपको इन्‍हीं की जानकारी देते हैं.

क्‍या होते हैं Mirrorless Camera, फीचर, खासियत समेत यहां से लें पूरी जानकारी
Mirrorless Cameras अब काफी पसंद किए जाते हैं.
Pexel

Mirrorless Camera को अब फोटोग्राफी की दुनिया का भविष्य कहा जाने लगा है, ये जेब में रखे जा सकने वाले पॉवरहाउस दुनिया को लेंस के जरिए देखने के तरीके को बदल रहे हैं. ये केवल लाइट ही नहीं होते, बल्कि ये फीचर-पैक्ड मार्वल्स माने जाते हैं, जो DSLR लेवल की क्‍वालिटी को कॉम्पैक्ट कैमरे की पोर्टेबिलिटी के साथ देते हैं.

आम भाषा में कहें तो Mirrorless Cameras एक तरह के डिजिटल कैमरे होते हैं जो ट्रेडिशनल DSLR (डिजिटल सिंगल-लेंस रिफ्लेक्स) कैमरों से अलग होते हैं. चाहे स्ट्रीट सीन्स को कैप्चर करना हो, सफारी मूमेंट को कैप्चर करना हो या सिर्फ डेली लाइफ की यादों को समेटना हो, Mirrorless Cameras बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ ट्रेंडी गैजेट बनते जा रहे हैं. अब सवाल उठता है कि इसकी इनकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे कारण क्‍या है? आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: एथनिक टॉप पर ओवर एक्‍सेसरीज पहनने से बिगड़ सकता है आपका लुक

यह भी पढ़ें: Backpack, Tote Or Duffel: क्‍या हो सकता है आपके लिए बेहतर?

Compact, Crisp And Powerful: Why Everyone's Talking About Mirrorless Cameras

Mirrorless Cameras अब काफी पसंद किए जाते हैं. Photo Credit: Pexels

Mirrorless Cameras की कुछ मुख्य विशेषताओं के बारे में | features of Mirrorless Cameras

जहां DSLR कैमरे आपके हाथों में दर्द कर देते हैं, वहीं Mirrorless Cameras,DSLR कैमरों की तुलना में छोटे और हल्के होते हैं. इनमें इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर दिया गया होता है, जो कैमरे के सेंसर से सीधे जुड़ा होता है. Mirrorless Cameras में फास्ट ऑटोफोकस सिस्टम होता है, जो तेजी से और सही सब्‍जेक्‍ट पर फोकस करके बहतरीन क्‍वालिटी की इमेज देता है. Mirrorless Cameras में वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई होती है, जो हाई क्‍वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करने में आपकी मदद करती है. इतना ही नहीं इनके लेंस इंटरचेंजेबल होते हैं, जिसके चलते आप कई तरह के लेंस इसपर यूज कर सकते .

Mirrorless Cameras के कुछ फायदे हैं | advantages of Mirrorless Cameras

DSLR कैमरों की तुलना में छोटे और हल्के होने के चलते इन्‍हें कैरी करना काफी आसान होता है. इतना ही नहीं इससे फोटो का फोकस भी आसानी से बनता है, दरअसल इसमें फास्ट ऑटोफोकस सिस्टम होता है. लेंस से देखना पहले अनुमान लगाने का खेल हुआ करता था, एडजस्ट करें, स्नैप करें, चेक करें. लेकिन मिररलेस कैमरों में इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर (EVF) के साथ, आप जो देखते हैं, वही आपको मिलता है. EVF एक्सपोज़र, व्हाइट बैलेंस और डेप्थ ऑफ़ फील्ड का रीयल-टाइम प्रीव्यू दिखाते हैं, जिससे शटर दबाने से पहले सेटिंग्स को फ़ाइन-ट्यून करना आसान हो जाता है. यह मुख्य एक्ट से पहले लाइव रिहर्सल करने जैसा है.  ये कई EVF हिस्टोग्राम, फ़ोकस पीकिंग कर सकते हैं.

रूप से बाजार में उतारा गया पहला मिररलेस कैमरा पैनासोनिक लुमिक्स डीएमसी-जी1 था, जिसे अक्टूबर 2008 में जापान में जारी किया गया था.

ये हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

Mirrorless cameras हाल-फिलहाल में नहीं आए हैं. अपने हल्के वेट डिजाइन, मॉर्डन तकनीक और वर्सेटाइल प्रतिभा के साथ, वे काफी पसंद किए जाने लगे हैं. तो चाहे दुनिया भर की यात्रा करनी हों, कोई व्लॉग लॉन्च कर रहे हों, या बस तस्वीरें लेना चाहते हों, Mirrorless Camera हर लिहाज से उम्‍दा पसंद कहे जा सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: