Amazon smartwatch offers: आज की तेजी से भागती दुनिया में, लोग कर्म्फट और एफिशिएंसी ज्यादा पसंद करने लगे हैं. एक समय था जब घड़ी सिर्फ़ टाइम बताने का जरिए मात्र हुआ करती थी, लेकिन अब समय बदल चुका है. बिजली की स्पीड से दौड़ रही टेक्नोलॉजी के साथ, हम एक ऐसे युग में आ चुके हैं जहां घड़ी भी 'स्मार्ट' हो चली है. Smartwatches अब एक ऐसा टूल बन चुकी है, जो न सिर्फ टाइम बताती है बल्कि आपको अपना दिन मैनेज करने, हेल्थ मोनिटरिंग करने और यहां तक कि अपने आसपास की दुनिया से जुड़ने में भी मदद करती है.
चाहे आप अपने फिटनेस टारगेट पर नजर रखना चाहते हों, कहीं भी-कभी भी मैसेज का जवाब देना चाहते हों, या अपने फ़ोन को टटोले बिना म्यूजिक को मैनेज कर रहे हों, Smartwatches सब कुछ कर सकती है. तो अभी तक अगर आपने अपनी ओल्ड वॉच को बाय-बाय नहीं कहा है, तो आइए आपको बताते हैं कि Smartwatches आपके पास क्यों होनी चाहिए. और अगर आप खुद को Smartwatches खरीदने के लिए तेयार कर लेते हैं, तो Amazon पर Apple Watch, Boult, boat, Noise से लेकर OnePlus की Smartwatches पर आपको मिल जाएगा बंपर डिस्काउंट. तो मौका हाथ से जाने न दें.
आप स्मार्टवॉच के जरिए ही पैमेंट कर सकते हैं. Photo Credit: Pexels
ये है आपकी डिजिटल कनेक्टिविटी और हेल्थ असिस्टेंट
आज के डिजिटल युग में एक-दूसरे से जुड़े रहना हमारी जरूरत बन चुका है, लेकिन इसके लिए बार-बार फोन निकालना आफत लगने लगता है. Smartwatches आपको कॉल, मैसेज और ऐप नोटिफिकेशन सीधे आपकी कलाई पर देती है, जिससे आपको बार-बार बैग या पॉकेट में फोन तलाशने की जरूरत नहीं होती.
अब सोचिए, आप मीटिंग में हैं, और जरूरी ईमेल या कॉल आपको एक सेकेंड में मिल जाए, तो आपको कैसा फील होगा. इससे न सिर्फ काम आसान बनता है, बल्कि आप जरूरी चीजों को समय पर पूरा करने में भी सक्षम हो पाते हैं.
फिटनेस ट्रैकर
फिटनेस को लेकर आज के समय में सभी एक्टिव हो चुके हैं. कोई योग कर रहा है, तो कोई जिम में घंटों पसीना बहाना पसंद करने लगा है. ऐसे में Smartwatches इसे ट्रैक करने का एक बेहद फायदेमंद तरीका है. यह आपके कदम गिनता है, हार्ट रेट मॉनिटर करता है, कैलोरी बर्न ट्रैक करता है, और यहां तक कि स्लीप क्वालिटी के बारे में भी आपको बताता है.
सोचिए आप पार्क में दौड़ रहे हैं, और आपकी Smartwatch आपको पेस, डिस्टेंस और कैलोरी बर्न को रियल-टाइम में ट्रैक करके आपको बता रही है. आखिर में ये आपको एक डिटेल रिपोर्ट भी देती है, जो बताती है कि आप अपने फिटनेस गोल्स के कितने करीब हैं.
यह फीचर सिर्फ जिम लवर्स के लिए नहीं है, चाहे आप कैज़ुअल वॉक कर रहे हों या अपनी हेल्थ में सुधार करना चाहते हों, Smartwatches आपको मोटिवेट करती है. इसके अलावा, जब कभी आप स्ट्रेस या थकान महसूस करें, तो अधिकतर Smartwatches में माइंडफुलनेस और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे ऑप्श्न भी दिए गए होते हैं, जिससे आप रिलैक्स और रीफ्रेश हो सकें.
डेली वर्क को करता है बैलेंस
आज आपको क्या-क्या करना है, ये ट्रैक करने में परेशान हो रही है, तो भी स्मार्टवॉच आपकी मदद के लिए हाजिर रहती है. आप इसमें अपॉइंटमेंट्स के रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और अपनी टू-डू लिस्ट भी बना सकते हैं और उसे ट्रैक कर सकते है. इससे आप अपना हर काम समय पर पूरा कर लेते हैं. कुछ Smartwatches मॉडल में वॉयस-एक्टिवेटेड रिमाइंडर सेट करने या ग्रॉसरी लिस्ट बनाने का ऑप्शन भी शामिल होता हैं.
म्यूजिक और एंटरटेनमेंट होगा आसान
अब आपको सॉन्ग चेंज करने या वॉल्यूम एडजस्ट करने के लिए बार-बार बैग से फोन निकालना नहीं होगा. Smartwatches से आप म्यूजिक को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. वर्कआउट कर रहे हों, ट्रेवल पर हों, या घर पर रिलैक्स कर रहे हों, आप कहीं भी इसे आसानी से मैनेज कर सकते हैं. आप चाहें तो अपनी प्लेलिस्ट स्विच भी कर सकते हैं, वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं, और पॉडकास्ट को सीधे अपनी कलाई से कंट्रोल कर सकते हैं. है न मजेदार ऑप्शन.
Smartwatch में माइंडफुलनेस और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे ऑप्श्न भी दिए गए होते हैं; Photo Credit: Pexels
स्मार्ट पेमेंट्स
अब बिल भरने के लिए आपको फोन या लैपटाप ओपन करने की जरूरत नहीं है. आप Smartwatches के जरिए ही पैमेंट कर सकते हैं. Smartwatches में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट फंक्शनलिटी होती है, जिसके जरिए आप टैप करके पेमेंट कर सकते हैं. कॉफी ऑर्डर करनी हो या ग्रोसरी आइटम का पैमेंट करना हो, टैप करें और बस पेमेंट हो गई. हैं न मजेदार.
नेविगेशन को बनाती है आसान
अब रास्ता भटकने पर आपको नेविगेशन ऐप्स पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा, जी हां, Smartwatches इसे भी आसान बना दिया है. ड्राइविंग, वॉकिंग, या साइकलिंग के दौरान कहा टर्न लेना है, इसकी जानकारी आपको Smartwatches के जरिए मिल जाएगी, जिससे आपको बार-बार फोन चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती. अनजान जगह में हों, तो अब फोन निकालने की जरूरत नहीं—बस अपनी कलाई पर देखें और सही दिशा में आगे बढ़ जाएं.
कस्टमाइजेशन भी है ऑप्शन
यह सिर्फ एक गैजेट नहीं है, यह आपके पर्सनल स्टाइल को एक कदम आगे ले जाती है. स्लीक और मिनिमलिस्टिक डिजाइन होने के चलते ये रग्ड और स्पोर्टी ऑप्शन्स में आपको मिल जाएगी. सबसे बेहतरीन बात आप इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं. इसमें आप स्ट्रैप बदल सकते हैं, वॉच फेस अपडेट कर सकते हैं ओर डिस्प्ले सेटिंग्स को अपने मूड या आउटफिट के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं.
अगर आप वैरायटी चाहते हैं, तो कई Smartwatches में थीम्स और स्टाइल्स को आसानी से बदला जा सकता है. यह एक फैशनेबल और फंक्शनल एक्सेसरी है, जो आपकी तरह ही अनोखी है.
स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग की सुविधा
अधिकतर मॉर्डन Smartwatches में हेल्थ मॉनिटरिंग करने वाले एडवांस फीचर्स होते हैं, जैसे कि ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैक करना, ECG रीडिंग्स करना, हार्ट रेट पता लगाना. ,यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहते हैं या किसी खास हेल्थ कंडीशन को मॉनिटर करना चाहते हैं.
आज की तेजी से बदलती दुनिया में, आप अपनी कलाई की हलचल से नोटिफिकेशन, पेमेंट्स और फिटनेस ट्रैकिंग को आसानी से मैनेज कर सकते हैं, तो जीवन न केवल आसान, बल्कि ज़्यादा आनंददायक बन जाता है.
Smartwatch से आप म्यूजिक को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं; Photo Credit: Pexels
Amazon पर Apple, Boult, boat, Noise, OnePlus जैसे टॉप ब्रांड के ये हैं बेस्ट ऑप्शन
तो अब अगर आप Smartwatches खरीदने को लेकर मन बना चुके हैं, तो अब देर न करें, Amazon पर बेस्ट Smartwatches ब्राउज करें और ऑर्डर करना शुरू करें.
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील


