सोचिए, आज दीवाली, दशहरा या भाई दूज है. घर पर गेस्ट आने वाले हैं. एक तरफ समोसे तले जा रहे हैं, तो दूसरी ओर पकौड़े बनाने की तैयारी है, वहीं आपको लंच तैयार करने की भी टेंशन हो रही है. इसी बीच पतिदेव चाय की एक प्याली की फरमाइश करने लगते है या फिर टीवी देखते हुए बच्चे, जोर-जोर से 'भूख लगी है' चिल्ला रहे हैं. यही वो टाइम होता है, जब आपको अपनी सबसे भरोसेमंद नॉन-स्टिक कढ़ाई की याद आने लगती है. क्योंकि किचन में रखा ये बर्तन आपके हर काम को बिना किसी टेंशन के पूरा करने में सक्षम होता है.
त्योहारों के दिनों में ये स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक होती है. जहां मोटे तले वाली कढ़ाई तेल को बीच में से देरी से गर्म करती है, तो वहीं गहराई वाला पैन पूरी को सही तरीके से फूलने नहीं देता. अगर आप इस फेस्टिव सीजन इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए मात्र 2700 रुपये के अंदर ब्रांडेड नॉन-स्टिक कढ़ाई लेकर आ चुका है.
ये हैं 2700 में आने वाली टॉप 5 नॉन-स्टिक कढ़ाई
1. Prestige Non-Stick 3-Piece Cookware Set With Stainless Steel Lid
ये सिर्फ एक कढ़ाई नहीं, बल्कि आपकी कुकिंग को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया बर्तन है. इस सेट में आपको कढ़ाई के साथ-साथ तवा और फ्राईंग पैन भी मिलेगा. इतना ही नहीं इसमें स्टेनलेस स्टील से बनाया गया ढक्कन भी मिलने वाला है, जिसे आप तीनों बर्तनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
खास बातें:
- तीन पीस का सेट
- सभी बर्तनों पर PFOA-फ्री नॉन स्टिक कोटिंग की गई है
- तीनों सेट ISI-सर्टिफाइड हैं
- इनमें आप मेटल की चम्मच भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. INDIE CHEF Deep Kadai Granite Combo With Stainless Steel Lids
इस सेट में आपको एक नहीं, बल्कि 2 कढ़ाई मिलेंगी. बड़ी कढ़ाई में स्नैक्स, सब्जियां आदि आसानी से बनाई जा सकती हैं. वहीं छोटी वाली कढ़ाई फ्राई करने, रसमलाई/गुलाब जामुन और तड़के जैसे काम को आसानी से पूरा कर सकती है.
खास बातें:
- इस सेट में अलग-अलग साइज में 2 कढ़ाई शामिल हैं
- स्विस ILAG नॉन-स्टिक कोटिंग
- इसमें 3.2mm-मोटी एल्युमिनियम बॉडी दी गई है
- इसमें 3 लेयर सेरेमिक कोटिंग की गई है
फोटो: Amazon
3. TRAMONTINA Aura Extra Deep Kadai With Lid
इस कढ़ाई की सबसे बड़ी खासियत है इसकी गहराई. डीप फ्राई करने के लिए ज्यादा ऑयल की जरूरत होती है. ऐसे में ये कढ़ाई टिक्की, ब्रेड रोल, पकौड़े जैसी चीजों को बनाने में मदद करती है. इसकी गहराई काफी ज्यादा है, जिससे इसमें आप एक साथ 2 पूरियां तक तल सकते हैं.
खास बातें:
- एर्गोनोमिक स्टे-कूल हैंडल
- सेरेमिक रेन फोर्स इंटीरियर
- इसे गैस, इंडक्शन, सिरेमिक और ग्लास स्टोवटॉप पर इस्तेमाल कर सकते हैं
- ये डिशवॉशर सेफ है
4. SOLARA Belmont Ceramic Non-Stick Kadai With Lid
इस कढ़ाई का डिजाइन काफी स्टाइलिश है. ये न केवल आपकी कुकिंग को आसान बनाएगी, बल्कि किचन के इंटीरियर को भी कॉम्पलीमेंट करेगी. इसमें किसी भी तरह का BPA और PFAS केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है.
खास बातें:
- BPA और PFAS-फ्री है
- ZeroStick सिरेमिक कोटिंग
- इसका हैंडल गर्म नहीं होता
- पॉलिश फिनिश
5. Westinghouse Non-Stick Deep Kadhai With Glass Lid
ये कढ़ाई अन्य ऑप्शन से काफी अलग है, इसका हैंडल हटाया भी जा सकता है. आप इसे स्टोर करने से पहले हैंडल को हटा सकते हैं, जिससे ये किचन में जरा भी एक्स्ट्रा स्पेस नहीं लेती. इसमें आप किसी भी तरह का खाना बिना किसी परेशानी के बना सकते हैं.
खास बातें:
- मार्बल कोटिंग एल्युमिनियम बॉडी
- इसके हैंडल को अलग भी किया जा सकता है
- इसके साथ ट्रांसपेरेंट ग्लास लीड भी दी गई है
- इसे गैस और इंडक्शन दोनों पर यूज कर सकते हैं
ऊपर दी गईं सभी कढ़ाई अलग-अलग कामों को करने में मदद करती है. कुछ हैवी बेस के साथ आती है, तो कुछ अपनी गहराई को लेकर कस्टमर के दिलों पर राज कर रही हैं. लेकिन कढ़ाई खरीदने से पहले अपनी जरूरत पर जरूर ध्यान दें. आपको सब्जी बनाने, तले का काम करने या तड़के के लिए कढ़ाई लेनी है, पहले सोचे उसके बाद ही सही ऑप्शन ऑर्डर करें. आज ही Amazon से शॉपिंग शुरू करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील
