विज्ञापन

Copper vs Steel Bottle, कौन है बेहतर? जानें और खरीदें अपनी पसंद की बोतल अफोर्डेबल दाम में

ब्रास की बोतल में नेचुरल एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पानी को शुद्ध कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. वहीं, स्टेनलेस स्टील की बोतलें टिकाऊ, सुरक्षित और साफ करने में आसान होती हैं, जो पानी को लंबे समय तक ठंडा या गर्म बनाए रखती हैं. ऐसे में Flipkart इन बोतलों पर बंपर पैसे बचाने का मौका भी दे रहा है.

Copper vs Steel Bottle, कौन है बेहतर? जानें और खरीदें अपनी पसंद की बोतल अफोर्डेबल दाम में
कॉपर और स्‍टील की बोतल के हैं अपने फायदे. फोटो: Copilot

स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी पर्याप्त पानी पीना है, उतना ही महत्वपूर्ण सही तरीके और सही बर्तन में पीना भी है. विशेषज्ञों का कहना है कि पानी की बोतल का चुनाव हमारी सेहत पर असर डाल सकता है. आजकल लोग प्लास्टिक की बोतलों को छोड़ तांबे और स्टील की बोतलों का इस्तेमाल कर रहे है. दोनों ही विकल्प सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन उनके गुण और लाभ अलग-अलग हैं. 

तांबे की बोतल

तांबे की बोतलों को आयुर्वेद में बहुत अहम माना जाता है. तांबे में प्राकृतिक एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, तांबे की बोतल में पानी को कुछ घंटे रखने पर पानी तांबे के सूक्ष्म तत्वों को सोख लेता है, जिससे पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा, तांबे के पानी से पाचन क्रिया भी तेज होती है और शरीर में थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है. तांबे के तत्व शरीर में जरूरी एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो भोजन को जल्दी और सही तरीके से पचाने में मदद करते हैं.

तांबे की बोतल का सही तरीके से रखरखाव भी जरूरी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे नियमित रूप से साफ करना चाहिए और इसके लिए नींबू, नमक या सिरके वाले घोल का उपयोग किया जा सकता है. धोने के बाद बोतल को पूरी तरह सुखा लेना चाहिए.

स्टेनलेस स्टील

स्टेनलेस स्टील की बोतलें रोजमर्रा के लिए बेहद लोकप्रिय हैं. ये बोतलें टिकाऊ, सुरक्षित और साफ करने में आसान होती हैं. स्टील की बोतलों में कोई हानिकारक रसायन या गंध नहीं आती. ये बोतलें पानी को लंबे समय तक ठंडा या गर्म बनाए रख सकती हैं.

स्टील की बोतलों की सफाई भी आसान है. इन्हें साधारण साबुन और पानी से धोया जा सकता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

कांच की बोतलें भी एक सुरक्षित विकल्प हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो रासायनिक पदार्थों से बचना चाहते हैं. कांच पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है और मिनरल वॉटर पीने के लिए सुरक्षित माना जाता है. हालांकि यह रोजमर्रा के उपयोग में उतनी टिकाऊ नहीं होती और इसे संभालकर रखना पड़ता है.

अब देर न करें तो इस गर्मी में अपने और अपने स्‍वास्‍थय के लिए टॉप क्‍लास बोतल लेने के लिए तैयार हो जाएं. Flipkart इन बोतलों पर भारी डिस्‍काउंट ऑफर कर रहा है. देर न करें, इस गर्मी में अपनी सेहत को दें आराम इन स्‍टाइलिश बोतल के साथ-

ये हैं टॉप ब्रास और स्‍टील की बोतल

FAQ
सवाल 1: तांबे की बोतल के क्या फायदे हैं?

जवाब: तांबे की बोतल में पानी रखने से एंटी-माइक्रोबियल गुण सक्रिय होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और पाचन क्रिया में सुधार करते हैं.

सवाल 2: स्टेनलेस स्टील की बोतल के क्या लाभ हैं?
जवाब: स्टेनलेस स्टील की बोतल टिकाऊ, सुरक्षित, गंधरहित और पानी को लंबे समय तक ठंडा या गर्म रखती है.

सवाल 3: कौन सी बोतल रोजमर्रा के लिए बेहतर है?
जवाब: रोजमर्रा के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतल टिकाऊ और साफ करने में आसान होने के कारण बेहतर ऑप्‍शन है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: