गर्मियों में पंखा तो बस चलता ही रहता है, फिर भी दोपहर तक कमरे में गर्मी भर जाती है. एसी लगाना आसान है, लेकिन बिजली का बिल इसे जल्दी भारी बना देता है. ऐसे में थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाना जरूरी है. यहीं पर काम आते हैं अच्छे पर्दे, जो सिर्फ खिड़की ढकने के काम नहीं आते, बल्कि कमरे को ठंडा रखने में भी मदद करते हैं.
आजकल के हीट-ब्लॉकिंग और रूम-डार्कनिंग पर्दे पहले जैसे भारी और अंधेरा करने वाले नहीं होते. अब ऐसे फैब्रिक आ गए हैं जो तेज धूप को रोकते हैं, लेकिन कमरे को पूरी तरह डार्क नहीं बनाते. यानी आप आराम से काम भी कर सकते हैं, पढ़ सकते हैं या दिन में दोस्तों के साथ बैठ भी सकते हैं. साथ ही ये पर्दे टीवी या लैपटॉप स्क्रीन पर पड़ने वाली तेज चमक को भी कम करते हैं और फर्नीचर को फीका पड़ने से बचाते हैं.

Top Heat-Blocking Curtains To Keep Rooms Cool And Bright; Photo Credit: Pexels
अब लोग पर्दे लेते समय सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि उनका लुक भी देखते हैं. हल्के कलर, फ्लोरल डिजाइन और सॉफ्ट टेक्सचर घर को और खूबसूरत बना देते हैं. पर्दा ऐसा होना चाहिए जो काम भी करे और देखने में भी अच्छा लगे, फिर चाहे आपके घर में पौधे हों, लकड़ी का फर्नीचर हो या सॉफ्ट लाइटिंग.
क्यों जरूरी हैं हीट-ब्लॉकिंग पर्दे
आपको शायद पता न हो, लेकिन खिड़कियों से सबसे जल्दी गर्मी अंदर आती है. खासकर दोपहर में जब धूप सीधी अंदर पड़ती है, तो कमरे का तापमान तेजी से बढ़ता है. ऐसे में थर्मल पर्दे एक ढाल की तरह काम करते हैं और गर्मी को अंदर आने से काफी हद तक रोकते हैं. इससे कमरा ठंडा रहता है और बार-बार कूलिंग डिवाइस चलाने की जरूरत नहीं पड़ती.
एक और फायदा है लाइट कंट्रोल. पूरे दिन स्क्रीन पर पड़ती तेज चमक काफी परेशान करती है. ऐसे में मोटे या लेयर्ड फैब्रिक वाले पर्दे रोशनी को हल्का कर देते हैं, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं करते. इससे कमरा खुला-खुला भी लगता है और आरामदायक भी.
| Curtains | फीचर्स | रेटिंग | रेट |
| HOMEMONDE Blackout Curtains | फैब्रिक गर्मी को रोकता है | 4.1 | ₹1,909 |
| Solimo Velvet Curtain Set | लिविंग रूम के लिए बेस्ट ऑप्शन | - | ₹1,679 |
| Tranquebar Cotton Curtains | अट्रैक्टिव डिजाइन और प्रिंट | 4.4 | ₹1,349 |
| Kiara Creations Velvet Emboss Curtains | कमरे को डेकोरेटिव लुक देता है | 4.2 | ₹285 |
| Essential Drape Blackout Curtains | गर्मी को काफी हद तक रोकता है | 5 | ₹549 |
आपके कमरे को ठंडा और ब्राइट रखेंगे ये बेस्ट पर्दे
1. HOMEMONDE Blackout Curtains
ये फॉक्स सिल्क ब्लैकआउट पर्दे खासतौर पर उन कमरों के लिए अच्छे हैं जहां दोपहर की धूप सीधी आती है. इनका फैब्रिक गर्मी को रोकता है, लेकिन देखने में सॉफ्ट और एलिगेंट लगता है. हल्के रंग होने की वजह से ये कमरे को छोटा या भारी नहीं दिखाते. साथ ही इन्हें धोना भी आसान है, जो रोजमर्रा के लिए अच्छा है.
खासियतें:
- फॉक्स सिल्क
- फैब्रिक गर्मी को रोकता है
- लाइट कलर्स
- धोना भी आसान है
2. Solimo Velvet Curtain Set
वेलवेट पर्दों का नाम सुनते ही भारी और डार्क रूम याद आता है, लेकिन ये सेट थोड़ा अलग है. ये धूप को अच्छे से रोकते हैं और कमरे में एक रिच लुक भी देते हैं. साथ ही ये रोशनी को इतना कंट्रोल करते हैं कि कमरा डल नहीं लगता. लिविंग रूम के लिए ये अच्छा ऑप्शन है.
खासियतें:
- ये धूप को अच्छे से रोकते हैं
- रूम को रिच लुक देता है
- लिविंग रूम के लिए बेस्ट ऑप्शन
- ड्यूरेबल
3. Tranquebar Curtain Co. Cotton Curtains
अगर आप पूरी तरह डार्क पर्दे नहीं चाहते, तो ये कॉटन पर्दे एक बैलेंस्ड ऑप्शन हैं. ये लगभग 60–65% धूप को फिल्टर करते हैं और कमरे को हल्का-सा ब्राइट रखते हैं. इनके डिजाइन और प्रिंट से कमरे में एक फ्रेश फील आता है. बच्चों के कमरे या वर्कस्पेस के लिए बढ़िया हैं.
खासियतें:
- कॉटन पर्दे
- बैलेंस्ड ऑप्शन
- अट्रैक्टिव डिजाइन और प्रिंट
- बच्चों के कमरे या वर्कस्पेस के लिए अच्छा ऑप्शन
4. Kiara Creations Velvet Emboss Curtains
ये पर्दे स्टाइल और काम दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन हैं. इन पर बना फ्लोरल टेक्सचर देखने में काफी अच्छा लगता है और कमरे को डेकोरेटिव लुक देता है. ये पूरी तरह अंधेरा नहीं करते, लेकिन धूप और गर्मी को काफी कम कर देते हैं.
खासियतें:
- फ्लोरल टेक्सचर
- कमरे को डेकोरेटिव लुक देता है
- अट्रैक्टिव कलर कॉम्बिनेशन
- बजट फ्रेंडली ऑप्शन
5. Essential Drape Blackout Curtains
अगर आपको सिंपल और क्लीन लुक पसंद है, तो ये पर्दे आपके लिए सही हैं. इनका हेवी फैब्रिक धूप और गर्मी को काफी हद तक रोकता है. बेडरूम या स्टडी रूम में ये खास तौर पर अच्छे लगते हैं, जहां ज्यादा रोशनी परेशानी देती है.
खासियतें:
- सिंपल और क्लीन लुक
- हेवी फैब्रिक
- गर्मी को काफी हद तक रोकता है
- बजट फ्रेंडली ऑप्शन
अब पर्दे सिर्फ सजावट के लिए नहीं रहे. सही पर्दा आपके कमरे को ठंडा, आरामदायक और स्टाइलिश बना सकता है. कॉटन से लेकर वेलवेट तक, हर तरह के ऑप्शन मिल रहे हैं जो घर को ज्यादा बंद या अंधेरा किए बिना गर्मी से राहत देते हैं. तो अगर आप भी इस गर्मी में घर को थोड़ा कूल रखना चाहते हैं, तो इन पर्दों पर एक नजर जरूर डालें और आसानी से Amazon से खरीद सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील