डेकोरेशन केवल दीया और लाइट्स के साथ ही नहीं होती, बल्कि घर का मुख्य द्वार सबसे पहले नजर में आता है. आप घर को एक से बढ़कर एक डिजाइनर शोपीस से डेकोरेट करते हैं, नए-नए पर्दे लगाते हैं, लेकिन मेन गेट पर वही पुराने गेंदे के फूल लगा देते हैं. जब भी कोई गेस्ट हमारे घर आता है, तो सबसे पहले उनकी नजर एंट्री गेट पर जाती है, ऐसे में ये अनिवार्य हो जाता है कि इसकी सजावट सबसे यूनिक हो. यही कारण है कि रंग-बिरंगे तोरन का क्रेज इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है. ये न केवल देखने में खूबसूरत लगते हैं, बल्कि घर को ट्रेडिशनल लुक भी देते हैं. फ्लावर, मिरर, मोतियों से सजे कई तोरन लोगों की पसंद बने हुए हैं.
मजेदार बात यह है कि इन तोरन को टांगना भी बेहद आसान होता है. इतना ही नहीं इसे आप दोबारा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके गेस्ट के सामने आपका पहला इंप्रेशन ही जबरदस्त रहे, तो तोरन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. इस बार घर की डेकोरेशन के साथ-साथ अपने घर के मुख्य दरवाजे को भी डेकोरेट जरूर करें. Amazon आपको मात्र 1000 रुपये के अंदर आने वाले खूबसूरत और ट्रेडिशनल टच वाले तोरन खरीदने का मौका दे रहा है.
बोरिंग बालकनी को बनाएं इंस्टेंट अट्रैक्टिव, ट्राई करें ये मल्टीकलर और वार्म String-Light Sets
ये हैं 1000 रुपये के अंदर आने वाले टॉप 5 Door Torans
1. Daedal Crafters Crystal Hanging Artificial Flower Toran
इस तोरन में ऑफ व्हाइट कलर के फ्लावर लगाए गए हैं. शीशे और मोतियों की मदद से इसे और खूबसूरती दी गई है. इसका साइज 42x14 रखा गया है, जिससे ये बड़े दरवाजों को भी आसानी से कवर कर लेता है. ये तोरन वॉशेबल है. यानी इस्तेमाल करने के बाद अब आपको इसके गंदे होने की चिंता नहीं सताने वाली.
खासियतें:
- इसमें शीशे और मोती भी लगे हुए हैं.
- इसे वॉश करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है
- इसका कलर कभी फेड नहीं होता
- 42x14 इंच का परफेक्ट साइज
2. Divyakosh Handicraft Flowers Door Hanging Toran
ये मल्टीकलर का तोरन मेन गेट से लेकर पूजा स्थल तक पर भी आसानी से लगाया जा सकता है. इसे आर्टिफिशल फूलों से बनाया गया है. भले ही इसकी लंबाई 38 इंच हो, लेकिन आप इसे 40 इंच तक बढ़ा सकते हैं, जिससे ये किसी भी नॉर्मल साइज के दरवाजे पर आसानी से लगाया जा सकता है. ये हैंडमेड है और आपके घर को पारंपरिक अंदाज भी देता है.
खासियतें:
- 38 इंच लंबाई
- इसे पूजा स्थल पर भी यूज कर सकते हैं
- वाइब्रेंट कलर के चलते ये बेहद खूबसूरत लगता है
- लाइटवेट है
3. SPHINX Artificial Marigold Garlands Door Toran
पीले और संतरी रंग का ये तोरन क्लासिक गेंदे के फूलों के साथ तैयार किया गया है. रिसाइकिल प्लास्टिक और फाइबर से बनाया गया ये तोरन गोल्डन कलर की बेल से सजाया गया है. इसे आप दीवाली, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि या वेडिंग में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
खासियतें:
- इसमें आर्टिफिशियल मैरीगोल्ड फ्लावर लगाए गए हैं
- इसे रिसाइकिल प्लास्टिक और फाइबर से बनाया गया है
- ड्यूरेबल है
- इसमें खूबसूरत गोल्डन कलर की बेल भी लगी हुई हैं
4. Ascension Design Subh Labh Traditional Handmade Door Toran
शुभ-लाभ हमेशा से ही भारतीय घरों में इस्तेमाल किया जाता रहा है. आपने देखा भी होगा कि घर के मुख्य द्वार पर कई बार शुभ-लाभ लिखा भी होता है, पर अकसर ये मिट जाता है. ऐसे में ये तोरन आपको किफायती ऑप्शन लग सकता है. 94x25cm का होने के चलते ये मेन डोर, कमरे की एंट्रेस और पूजा स्पेस पर आसानी से लगाया जा सकता है.
खासियतें:
- ट्रेडिशनल शुभ-लाभ डिजाइन में आता है
- मल्टीकलर फैब्रिक से बनाया गया
- पूजा स्थल में भी यूज कर सकते हैं
- यूनिक लुक के चलते काफी पसंद किया जाता है
5. TIED RIBBONS Toran for Main Door
मल्टीकलर का ये तोरन 36 इंच लंबा है, जिसे खासतौर पर मेन गेट को डेकोरेट करने के लिए किया गया है. इसे दीवाली, गणेश चतुर्थी, वेडिंग आदि में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
खासियतें:
- 36-इंच लंबा साइज
- मल्टीकलर में आता है
- इसे लाइटवेट प्लास्टिक से बनाया गया है
- पूजा स्थल पर भी यूज कर सकते हैं
खूबसूरती से सजा हुआ मेन गेट, घर को फेस्टिव वाइब देता है. मजेदार बात है कि मुख्य द्वार को सजाने के लिए आपको लंबा-चौड़ा सेटअप लगाने की जरूरत नहीं है. बस गेट को दोनों साइड पर टांगे, और सज गया मुख्य द्वार. ट्रेडिशनल शुभ लाभ डिजाइन वाले तोरन के साथ-साथ कलरफुल और वाइब्रेंट कलर वाले कई तरह के तोरन आपका इंतजार कर रहे हैं. देर न करें, Amazon से आज ही इन्हें बुक करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील