विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2025

Skin care tips for Holi: Holi खेलने से पहले Coconut Oil क्यों लगाना चाहिए? जवाब कर देगा आपको हैरान

Holi 2025: होली रंगों का त्योहार है और इसमें इस्तेमाल होने वाले रंग कई बार हानिकारक केमिकल्स से बने होते हैं. ये केमिकल आपकी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते है. ऐसे में Coconut Oil आपके लिए वरदान साबित हो सकता है.

Skin care tips for Holi: Holi खेलने से पहले Coconut Oil क्यों लगाना चाहिए? जवाब कर देगा आपको हैरान
होली खेलने से पहले नारियल तेल लगाने के है गजब के फायदे
Pexels

Benefits of applying coconut oil on Holi: Holi भारत के सबसे प्रतीक्षित त्‍योहारों में से एक है. यह एक खुशी का मौका है, जहां लोग प्यार, हंसी और खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटते हैं. इस दौरान एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया जाता है. लेकिन रंगों के साथ खेलने का उत्साह कभी-कभी आपके लिए मुसिबत बन सकता है. दरअसल होली के रंग कई बार हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. इतना ही नहीं, ये हमारे बालों के लिए भी हानिकारक होते हैं. ऐसे में एक चीज, जो आपके बालों और स्किन का बचा सकती है, ये है Coconut Oil. जब Holi के दौरान आपकी स्किन और बालों की सेफ्टी की बात आती है, तो यह अद्भुत तरीके से काम करता है. पिंक हो या ब्‍लू, लाल हो या ऑरेंज, नारियल का तेल आपकी Holi से पहले की स्किन केयर का हीरो है. आइए जानें कि Holi खेलने से पहले नारियल का तेल लगाना क्‍यों जरूरी है.

Coconut Oil लगाने के फायदे (Nriyal ke tel ke fayde):

सेफ्टी गार्ड

Coconut Oil स्किन और बालों पर एक सुरक्षात्मक परत बना देता है. जिससे होली के रंग स्किन और बालों के अंदर गहराई तक नहीं जा पाते हैं, और इन्‍हें नुकसान नहीं होने देते.

आसानी से रंग हटाता है:

तेल लगाने से होली का कलर स्किन और बालों से आसानी से छूट जाता है, जिससे उन्हें साफ़ करना और आसान हो जाता है.

नमी बनाए रखता है:

Holi के रंग स्किन को ड्राई बना देते हैं. ऐसे Coconut Oil स्किन को नमी देने का काम करता है, जिससे रूखेपन से बचाव होता है.

बालों की देखभाल करता है:

Coconut Oil बालों को भी नरिशमेंट देता है और इन्हें रंगों के हानिकारक प्रभावों से बचाता है.

इंफेक्‍शन से बचाता है

Holi के दौरान स्किन इंफेक्‍शन हो जाता है, खासकर पर तब जब हम हार्ड केमिकल और सिंथेटिक कलर यूज करते हैं. ये कलर आपकी स्किन पर लंबे समय तक रहने पर चकत्ते या यहां तक कि फंगल जैसे इंफेक्‍शन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में कोकोनट ऑयल, अपने एंटीमाइक्रोबियल गुणों के साथ, एक सेफ्टी एजेंट के रूप में काम करता है, जिससे त्वचा पर इंफेक्‍शन होने का खतरा कम हो जाता है.

Holi 2025: सस्‍ती मिल रही है Pichkari और Holi Water Guns, बच्‍चे भी होंगे खुश, जेब पर भी नहीं पड़ेंगी भारी


कैसे लगाएं Coconut Oil:

Holi खेलने से पहले, अपने पूरे शरीर, चेहरे और बालों पर अच्छी तरह से Coconut Oil लगा लें. ध्‍यान रहे, होली के रंग सबसे ज्‍यादा बालों और ओपन स्किन पर लगते हैं. ऐसे में बालों की जड़ों में तेल से मालिश जरूर करें. आप Coconut Oil के अलावा सरसों का तेल (Mustard oil) या ऑलिव ऑयल (Olive oli) भी लगा सकते हैं.

Product Related To This Article

इन उपायों को अपनाकर आप अपनी स्किन और बालों को Holi के रंगों से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं. पर ध्‍यान रहे, होली खेलने से पहले शरीर और बालों पर नारियल का तेल लगाना नहीं भूलना है.

अगर आप होली के दौरान अपने बालों और स्किन को बचाए रखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कोकोनट ऑयल पर स्‍पेशल डील लेकर आए हैं. ऑफर खत्‍म होने से पहले इन्‍हें तुरंत ऑर्डर कर दें.

जैसे ही आप साल के सबसे कलरफुल दिन की और आगे बढ़ रहे हैं, अपनी त्वचा और बालों को होली से बचाना न भूलें. नारियल तेल आपको एक सिपंल-सा किचन इंग्रेडिएंट लग सकता है, लेकिन जब रंगों के त्योहार की तैयारी की बात आती है, तो यह आपका सबसे अच्छा दोस्त बन जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: