विज्ञापन

भयंकर गर्मी और लू से बचाएंगे ये 8 देसी और नेचुरल ड्रिंक्स, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

देशभर में गर्मी बढ़ने के कारण नेचुरल ड्रिंक्स की मांग बढ़ी है, जो शरीर को ठंडक और पोषक तत्व देते हैं. आम पन्ना, लस्सी, छाछ, सत्तू शरबत जैसे देसी पेय गर्मी में एनर्जी और डाइजेशन सुधारने में मदद करते हैं. Amazon पर टॉप ब्रांड के नेचुरल पेय उपलब्ध हैं, जो बिना केमिकल के स्वास्थ्य लाभ देने का काम करते हैं.

भयंकर गर्मी और लू से बचाएंगे ये 8 देसी और नेचुरल ड्रिंक्स, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल
गर्मियों में बॉडी को रखें हाइड्रेटिड. फोटो: Pexels

देशभर में गर्मी जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे तो लगता है आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने वाले हैं. देश के लगभग सभी हिस्सों में गर्मियों का प्रकोप जारी है. इस मौसम में खानपान में बदलाव करके काफी हद तक सेहतमंद रहा जा सकता है. ऐसे में चिलचिलाती धूप और बढ़ते टेम्‍परेचर के बीच शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग नेचुरल ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं. ये पेय न केवल गर्मी से राहत देते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं.

ऐसे में कुछ ऐसे नेचुरल पेय पदार्थ हैं, जो न केवल शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं,बल्कि पोषक तत्‍वों से भरपूर भी होते हैं. इनमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होते. गर्मियों में बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय इन देसी और नुचरेल पेयों पदार्थों को अपनी डेली रूटिन में शामिल करें. ये न सिर्फ गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखते हैं. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के प्रोडक्‍ट लेकर आया है. आइए इन नेचुरल पेय पदार्थों के बारे में आपको बताते हैं.

प्रोडक्‍टरेटिंगकीमत
आम पन्नाNA₹185
लस्सी4.0₹450
छाछ4.3 ₹26
सत्तू का शरबत4.0₹449
कोकम शरबत4.2₹172
सोल कढ़ी3.2₹379
पानकम5.0₹199
बेल पनाNA₹240

ये हैं गर्मियों के लिए बने स्‍पेशल पेय पदार्थ

आम पन्ना 

कच्चे आमों से बनने वाला यह पेय गर्मी में सबसे लोकप्रिय है. इसमें विटामिन सी, आयरन और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं. यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है, पाचन सुधारता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है.

लस्सी

पंजाब और हरियाणा की शान. दही से बनी यह मोटी और स्वादिष्ट लस्सी प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है. यह पेट को स्वस्थ रखती है और गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है.

फोटो: Pexels

फोटो: Amazon

छाछ

राजस्थान और गुजरात के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में खाने के साथ छाछ के सेवन का प्रचलन है. यह हल्की, पचने में आसान और पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी होती है. इसमें विटामिन बी12, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं.

फोटो: Amazon

फोटो: Amazon

सत्तू का शरबत 

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश का पारंपरिक पेय. सत्तू से बना यह शरबत प्रोटीन, फाइबर और खनिजों का खजाना है. यह पेट भरा रखता है, थकान मिटाता है और गर्मी में शरीर को ठंडक देता है.

कोकम शरबत 

कोंकण और गोवा का खास पेय. कोकम फल से बनने वाला यह शरबत विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह पाचन सुधारता है, गर्मी में ठंडक देता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है.

सोल कढ़ी

कोकम और ताजे नारियल के दूध से बनी यह ड्रिंक स्वाद और सेहत दोनों का कमाल है. यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और शरीर को ठंडक पहुंचाती है.

पानकम

पनकम दक्षिण भारत का पारंपरिक और आयुर्वेदिक पेय है. गुड़, सोंठ, काली मिर्च और इलायची से तैयार यह पेय शरीर को ऊर्जा देता है, पाचन में मदद करता है और गर्मी के मौसम में ताजगी बनाए रखता है.

फोटो: Amazon

फोटो: Amazon

बेल पना

ओडिशा का प्रिय पेय. बेल के फल से बना यह शरबत गर्मी में बहुत राहत देता है और पेट की समस्याओं में आराम पहुंचाता है.

FAQ

सवाल 1: गर्मी में नेचुरल ड्रिंक्स क्यों जरूरी हैं?
जवाब: नेचुरल ड्रिंक्स शरीर को ठंडक देते हैं और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे गर्मी में सेहतमंद रहना आसान होता है.

सवाल 2: आम पन्ना के क्या फायदे हैं?
जवाब: आम पन्ना विटामिन सी, आयरन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो पाचन सुधारता है और गर्मी से थकान दूर करता है.

सवाल 3: लस्सी और छाछ में क्या अंतर है?
जवाब: लस्सी मोटी और प्रोटीन से भरपूर होती है, जबकि छाछ हल्की होती है और विटामिन बी12, कैल्शियम प्रदान करती है.

इनपुट: आईएएनएस

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: