फिट्स, राइज़, फैब्रिक्स और तेजी से बदलते फैशन ट्रेंड की भीड़ में ये समझ पाना की हमारी बॉडी टाइप पर क्या सूट करेगा, क्या नहीं, ये काफी मुश्किल हो चला है. चाहे आप 2010 से स्किनी जींस पहन रहे है या वाइड-लेग पैंट को बेस्ट मान चुके हैं, तो थोड़ा रूक जाएं, क्योंकि आप पर क्या सूट कर रहा है ये आपकी बॉडी टाइप पर निर्भर करता है. हर बॉडी टाइप पर हर तरह की पैंट सूट नहीं करती. ये आपके कॉन्फिडेंस सहित काम को भी प्रभावित करती है. आइए आपको बताते हैं कि आपके ऊपर कौन-सी ट्राउजरसूट करेगी.
यह भी पढ़ें: क्या होते हैं Mirrorless Camera, फीचर, खासियत समेत यहां से लें पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें: एथनिक टॉप पर ओवर एक्सेसरीज पहनने से बिगड़ सकता है आपका लुक
स्लिम फिट स्टाइल
स्लिम-फिट पैंट अकसर यूनिवर्सल ट्रेंड है, जो हर कोई यूज करता है, लेकिन ये लीन या एक्टोमोर्फिक बॉडी टाइप पर सबसे ज्यादा सूट करते हैं, जैसे कि रनर, स्विमर फ्रेम वालों पर. ये पैंट आपको स्लीक सिल्हूट देने का काम करती है. जिन लोगों की हिप्स और थाई पतली होती हैं, उनके लिए ये पैंट परफेक्ट साबित हो सकती है. जब आप क्रिस्प शर्ट या टक्ड-इन टी के साथ इन्हें पेयरअप करत हैं, तो ये आपको पॉलिश्ड लुक देते हैं.
स्ट्रेट-लेग पैंट
अगर आपकी बिल्ड बैलेंस है, तो आपके लिए स्ट्रेट-लेग पैंट क्लासिक ऑप्शन है. न तो टाइट और न ही लूज, ये हिप्स से टखने तक एक समान रहती है. स्ट्रेट-लेग पैंट हर बॉडी टाइप पर सूट करते हैं और काफी कर्म्फटेबल भी होते हैं.
टेपर्ड कट्स
क्या आपकी थाई हैवी हैं, लेकिन पिंडलियां पतली हैं? तो टेपर्ड ट्राउज़र्स की दुनिया में आपका स्वागत है, जो एथलेटिक या मेसोमॉर्फिक बॉडी टाइप के लिए वरदान है. ये ट्राउजर्स हिप्स और थाई के आसपास जगह से शुरू होते हैं, फिर धीरे-धीरे टखने की ओर बढ़ते हैं, जो टेलर्ड और रूमी के बीच बैलेंस बनाते हैं. ये खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो स्क्वाट, साइकिल चलाते हैं या वजन उठाते हैं.
रिलैक्स्ड फिट
यदि आपकी बिल्ड ब्रॉड है, बैरल चेस्ट, मजबूत कंधे, मोटी जांघें हैं, तो रिलैक्स्ड फिट आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. ये ट्राउजर पूरी बॉडी पर सूट करते हैं. रिलैक्स्ड फिट आराम और स्टाइल दोनों देने का काम करते हैं. रिलैक्स्ड-फिट ट्राउजर को फिट या टक-इन टॉप के साथ पेयर करने में मदद मिल सकती है.
हाई-वेस्टेड ट्राउजर
छोटे पैरों या लंबे धड़ वाले लोगों के लिए, हाई-वेस्टेड ट्राउजर बेस्ट हो सकते हैं. यह तरकीब सभी पर सूट करते हैं. फ्रंट प्लीट्स या डार्ट्स के साथ हाई-वेस्टेड ट्राउजर काफी अच्छे लगते हैं.
वाइड-लेग वंडर्स
वाइड-लेग ट्राउजर गंभीर रूप से वापसी कर रहे हैं. लम्बे फिगर या कर्वियर बॉडी टाइप पर, वे खूबसूरत लगते हैं. फ्लोई शेप को खूबसूरती से ये बैलेंस करते हैं, चाहे आप 6'2" के हों या सिर्फ़ फुल-हिप वाले हों, ये आपके लिए ही बने हैं. वाइड-लेग ट्राउज़र्स की खूबसूरती उनके मूवमेंट में है. चाहे ब्रंच के लिए पलाज़ो हो या ऑफ़िस के लिए टेलर किए गए वाइड-लेग, ये ट्राउज़र्स इस बात का सबूत हैं कि ज़्यादा फ़ैब्रिक कभी-कभी ज़्यादा शानदार हो सकता है.
ये हैं बेस्ट ऑप्शन
Trousers सिर्फ़ कामचलाऊ ऑप्शन नहीं हैं. वे एक बेहतरीन आउटफिट बन रहे हैं. स्लिम फ़िट से लेकर आरामदायक कट तक, हर किसी और हर वाइब के लिए एक स्टाइल जरूर बना है. मुख्य बात यह है कि अपनी बॉडी शेप को ध्यान में रखें.
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील