How to prevent hypertension naturally: नहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से हाइपरटेंशन या हाई बीपी के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. साथ ही खाने में ज्यादा नमक, जंक फूड, स्ट्रेस, कम एक्सरसाइज, मोटापा, तंबाकू और शराब का सेवन 'साइलेंट किलर' की बड़ी वजह बनते हैं. नेशनल हेल्थ मिशन ने हाइपरटेंशन से अलर्ट करते हुए इसे 'साइलेंट किलर' करार दिया. यह बीमारी बिना किसी लक्षण के धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है और जानलेवा साबित हो सकती है. हाइपरटेंशन दिल, किडनी और दिमाग को नुकसान पहुंचाता है. हालांकि, संतुलित आहार, व्यायाम और नियमित जांच से इसे नियंत्रित या रोका जा सकता है.
क्या है हाइपरटेंशन का कारण | What is the cause of Hypertension
एक्सपर्ट के अनुसार, हाइपरटेंशन का सबसे आम और प्रमुख कारण आज की अस्वस्थ जीवनशैली है. नेशनल हेल्थ मिशन के मुताबिक, हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने और इससे बचने के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव बहुत महत्वपूर्ण हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों की समस्याओं का कारण बन सकता है.
हाइपरटेंशन के प्रमुख कारणों में ज्यादा नमक का सेवन शामिल है, रोजाना ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है. प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, नमकीन, अचार और बाहर का खाना अक्सर ज्यादा नमक से भरे होते हैं. इसके साथ ही लगातार काम का दबाव, पारिवारिक समस्याएं या मानसिक तनाव लंबे समय तक रहने पर बीपी बढ़ा देता है. दिनभर बैठे रहना, व्यायाम न करना और मोटापा भी इसे बढ़ावा देते हैं.

कैसे बचें हाइपरटेंशन से | How to avoid hypertension
जंक और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन, तंबाकू और शराब के सेवन से धमनियों को नुकसान पहुंचता है और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ता है. यही नहीं, एक्सट्रा वेट, खासकर पेट के आसपास की चर्बी, हृदय पर दबाव डालती है और बीपी बढ़ाती है. नेशनल हेल्थ मिशन ने बताया कि हाइपरटेंशन से बचाव के लिए रेगुलर ब्लड प्रेशर की जांच करवाना, बैलेंस और कम नमक वाली डाइट लेना, रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज या वॉक करना, तनाव कम करने के लिए योग-मेडिटेशन करना, तंबाकू और शराब से दूर रहने के साथ ही वेट कंट्रोल रखना जरूरी है.
वहीं, डॉक्टरों की सलाह है कि 18 साल से ऊपर हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार PB चेक करवाना चाहिए. अगर परिवार में किसी को हाइपरटेंशन रहा है, तो जांच और ज्यादा जरूरी है. समय पर पता चल जाए तो दवाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है.
अगर आप भी हाइपरटेंशन के शिकार हैं, तो समय रहते इन Blood Pressure Monitor को आज ही अपने घर ले आएं-
FAQ
सवाल 1: हाइपरटेंशन के प्रमुख कारण क्या हैं?
जवाब: अस्वस्थ जीवनशैली, ज्यादा नमक, तनाव, मोटापा, तंबाकू और शराब हाइपरटेंशन के मुख्य कारण हैं.
सवाल 2: हाइपरटेंशन से बचने के लिए क्या उपाय जरूरी हैं?
जवाब: नियमित जांच, कम नमक वाली डाइट, रोजाना व्यायाम, तनाव नियंत्रण और तंबाकू-शराब से बचाव जरूरी है.
सवाल 3: किसे और कितनी बार ब्लड प्रेशर जांच करवानी चाहिए?
जवाब: सभी 18 साल से ऊपर के लोगों को साल में कम से कम एक बार जांच करवानी चाहिए, परिवार में इतिहास होने पर ज्यादा जरूरी है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील