आपने देखा होगा कि जो ज्वेलरी बस मखमल के डिब्बों में रखी रहती थीं और शादी ब्याह या घर के किसी फंक्शन का इंतजार करती थीं, अब वे डेली यूज में काम आने लगी हैं. पतला-सा गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट लिनेन की शर्ट के साथ और एंब्रॉयडरी वाले कुर्ते के साथ बहुत सुंदर लगता है. ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर की नोजपिन सिंपल आउटफिट में भी जान डाल देती है, और नग वाली रिंग की शाइनी सभी का ध्यान खींच लेती है. ज्वेलरी की इसी बढ़ती मांग के चलते Myntra Black Friday Sale उन लोगों के लिए काफी काम की लगती है जो ज्वेलरी पहनने के लिए स्पेशल इवेंट का इंतजार नहीं करते. इस सेल में Palamonas और Jiva जैसे ब्रांड्स पर काफी अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
आजकल की ज्वेलरी की सबसे अच्छी बात इसकी वैरायटी है. स्टर्लिंग सिल्वर वाले पीस सिंपल आउटफिट पर बहुत अच्छे लगते हैं, जबकि गोल्ड प्लेटेड चीजें लाइट कलर के आउटफिट में थोड़ी गर्माहट ले आते हैं. डेमी फाइन ज्वेलरी भी उन लोगों के लिए ठीक रहती है जो असली कीमती मेटल जैसा लुक तो चाहते हैं, पर बजट फ्रेंडली ज्वेलरी भी चाहते हैं. पर ऑनलाइन ज्वेलरी लेते वक्त सिर्फ डिजाइन देखकर बात खत्म नहीं होती. नीचे कौन सी धातु है, ऊपर क्या प्लेटिंग है, हुक या बंद करने का तरीका कैसा है और साइज क्या है, ये सब देखकर ही हमेशा ज्वेलरी खरीदनी चाहिए. चलिए आज इस सेल की बेस्ट ज्वेलरी से आपको रूबरू कराते हैं.
ये हैं टॉप 5 एलिगेंट ज्वेलरी
1. GIVA Sterling Silver Adjustable Finger Ring
925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी GIVA की इस रिंग में पत्ती जैसा सिल्वर टोन डिजाइन दिया गया है, जिस पर व्हाइट क्यूबिक जिरकोनिया के नग भी लगे हैं. इसमें रोडियम प्लेटिंग की गई है, जो इसे शाइन देती है, और इसके बारीक काम को और उभार देती है. यह एडजस्टेबल है. इसके साथ GIVA की ज्वेलरी किट और ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट भी मिलता है.
2. Palmonas Gold-Plated Tree Of Life Pendant
Palmonas के इस पेंडेंट में ट्री ऑफ लाइफ डिजाइन देखने को मिलता है, जिस पर व्हाइट आर्टिफिशियल नग और टेक्सचर्ड काम किया गया है. स्टेनलेस स्टील से बने इस पेंडेट पर 18 कैरेट गोल्ड की प्लेटिंग है, जिससे इसमें गोल्डन शाइन आती है. इसके साथ आपको मैचिंग की चेन भी मिलने वाली है. इतना ही नहीं इसमें बंद करने के लिए लॉबस्टर क्लैस्प दिया गया है.
फोटो: Myntra
3. GIVA Sterling Silver Oxidised Nosepin
अगर आप सिल्वर के पुराने गहनों का अंदाज आज भी पसंद करते हैं, तो आपको GIVA की यह नोजपिन अच्छी लग सकती है. 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी इस नोजपिन में टेक्सचर और ऑक्सिडाइज्ड फिनिश के साथ फ्लावर स्टड डिजाइन है. इसकी लंबाई और चौड़ाई दोनों 0.5cm हैं, इसलिए यह काफी छोटी और कॉम्पैक्ट है.
Photo: Myntra
4. Palmonas Gold-Plated Floral Anklet
Palmonas की यह सिंगल पायल फ्लावर डिजाइन और गोल्ड प्लेटेड स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है. यह 26cm लंबी है और इसका वजन 5gm है, तो पहनने में ये काफी हल्की रहती है. ब्रांड की मानें तो ये वाटरप्रूफ और एंटी टार्निश है.
5. GIVA Rhodium-Plated Zircon Finger Ring
GIVA की इस सिल्वर टोन रिंग में 925 सिल्वर बेस, रोडियम प्लेटिंग और जिरकोन नगों का काम किया गया है. पॉलिश की हुई मेटैलिक और नगों की शाइन मिलकर बेहद खूबसूरत लगती है. एडजस्टेबल रिंग्स से अलग यह वाली खासतौर पर 11 नंबर साइज में आती है.
Myntra Black Friday Sale आपको ऐसी ज्वेलरी खरीदने का मौका दे रहा है, जो सिर्फ किसी खास दिन के लिए न होकर आपके अपने स्टाइल जैसी लगे. ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर नोजपिन से लेकर गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट और पतले नगों वाली रिंग्स तक, Palmonas और GIVA की ज्वेलरी आपकी कई जरूरतों को पूरा करती है. तो देर न करें, Myntra की इस Sale का फायदा जरूर उठाएं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

