गर्मी शुरू होते ही शरीर से पसीना भी निकलने लगता है. उमस भरे मौसम में यह पसीना कपड़ों से लेकर जूतों तक हर जगह नमी बनाए रखता है. यही वजह है कि कई लोग इस मौसम में जूतों से आने वाली बदबू से काफी परेशान रहते हैं. बाहर से देखने पर जूते बिल्कुल साफ लगते हैं, लेकिन अंदर से उनमें से आने वाली गंध काफी असहज कर देती है.
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके शूज में स्मैल न आए, तो Myntra आपके लिए टॉप ब्रांड शूज क्लीनर लेकर आ चुका है. ये क्लीनर आपके जूतों को न केवल नया सा बना देंगे, बल्कि उनके ऊपर जमी गंदगी को भी हटाने में मदद करते हैं. पर आए पहले जानते हैं कि शूज में से बदबू क्यों आती है.
699 में मिल रही हैं डिजाइनर साड़ियां, अब आपके स्टाइल को देख हैरान हो जाएगी पड़ोसन भी
जूतों में बदबू आने की असली वजह क्या है?
वैज्ञानिकों की मानें तो जूतों में बदबू आने की मुख्य वजह पसीना और बैक्टीरिया का मेल होता है. हमारे पैरों में शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में ज्यादा पसीने वाली ग्रंथियां होती हैं. जब हम जूते पहनते हैं तो हवा का आना-जाना सीमित हो जाता है, जिससे पसीना अंदर ही फंस जाता है. यह नमी धीरे-धीरे बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बना देती है. ये सूक्ष्म जीव पसीने और त्वचा के मृत कणों को तोड़ते हैं और इसी प्रक्रिया के दौरान एक तेज गंध उत्पन्न होती है. यही कारण है कि गर्मी में जूते पहनने पर बदबू और बढ़ जाती है.
इस समस्या को दूर करने के लिए जूतों को हर बार धोना जरूरी नहीं होता. कुछ आसान घरेलू उपाय नमी और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं.
जूतों की बदबू खत्म करने के घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा इस मामले में काफी प्रभावी है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से नमी को सोख लेता है और गंध पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करता है. अगर इसे रातभर जूतों के अंदर छोड़ दिया जाए तो सुबह तक बदबू काफी कम हो जाती है. इसी तरह सिरका और पानी का हल्का घोल भी बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है, क्योंकि सिरका में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इसे हल्के स्प्रे के रूप में इस्तेमाल करने से जूतों के अंदर की गंध नियंत्रित की जा सकती है.
Allen Solly, Van Heusen के Trousers हुए 50% सस्ते, अब गर्मी में मिलेगा आराम ही आराम
कम बजट में फैशन का तड़का, ₹1000 से भी कम में मिल रही हैं खूबसूरत डिजाइन वाली Trendy Women Heels
जूतों को बदबू से बचाने के लिए जरूरी आदतें
सिर्फ घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कुछ आदतें भी इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकती हैं. जूतों को लगातार पहनने से बचना चाहिए ताकि उन्हें हवा लग सके और अंदर जमा नमी सूख सके. साफ और सूखे मोजे पहनना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि मोजे पसीने को सीधे जूतों तक पहुंचने से रोकते हैं. साथ ही जूतों को इस्तेमाल के बाद खुली हवा में रखना चाहिए ताकि प्राकृतिक वेंटिलेशन से उनमें जमा नमी कम हो सके.
FAQ
सवाल 1: जूतों में बदबू आने की मुख्य वजह क्या है?
जवाब: पसीना और बैक्टीरिया का मेल जूतों में बदबू का मुख्य कारण है।
सवाल 2: जूतों की बदबू खत्म करने के घरेलू उपाय क्या हैं?
जवाब: बेकिंग सोडा और सिरका पानी का हल्का घोल गंध कम करने में मदद करता है।
सवाल 3: जूतों की बदबू से बचने के लिए कौन सी आदतें जरूरी हैं?
जवाब: जूते लगातार न पहनें, सूखे मोजे पहनें और जूतों को खुली हवा में रखें।
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील