रोज अपने लिए आउटफिट तलाशना जितना मुश्किल काम होता है, उतना ही आफत लगती है सही शूज की तलाश करना. जूते ऐसे होने चाहिए जो सुबह ऑफिस जाने से लेकर, दिनभर की भागदौड़ करने, शाम को मार्केट के काम और दोस्तों के साथ चाय-कॉफी तक में आपके पैरों को आराम देते रहें. साथ ही पैरों में दर्द भी न हो और देखने में भी बढ़िया लगें. बहुत हैवी शूज हर आउटफिट पर अच्छे नहीं लगते, और बहुत पतले शूज पहनकर दिनभर चलने पर पैर दर्द करने लगते हैं. यही कारण है कि शूज खरीदते समय कंफर्ट और स्टाइल का यही तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होता है.
PUMA के शूज अकसर इस समस्या को दूर करते नजर आते हैं. Myntra Big Fashion Festival में PUMA के शूज पर कम से कम 50% डिस्काउंट दिया जा रहा है. इनमें हवादार स्नीकर्स, बिना फीते वाले जूते और विंटेज स्टाइल वाले शूज सब शामिल हैं. चलिए देखते हैं इनमें से 5 सबसे बेस्ट ऑप्शन.
| प्रोडक्ट | रेटिग | कीमत |
| Puma Men Colour-Block Sneakers | 4.4 | ₹1124 |
| Puma Adelina Women Slip-On Sneakers | 4.5 | ₹1519 |
| Puma Men White And Black Colourblocked IDP Sneakers | 4.4 | ₹1124 |
| Puma Unisex Urus Brand Logo Print Sneakers | 4.3 | ₹1119 |
| Puma Women FlexPro Sneakers | 4.7 | ₹1319 |
डेली यूज करने के लिए बेस्ट हैं PUMA के 5 शूज
1. Puma Men Colour-Block Sneakers
सिंपल शूज हमेशा ज्यादा काम आते हैं, क्योंकि इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ पहना जा सकता है. PUMA का यह स्नीकर इसी सोच के साथ बना है. इसका स्टफ ऐसा है, जिससे पैर में हवा लगती रहती है और यह जल्दी खराब भी नहीं होता. इसे आप जींस, लोअर या हाफ पैंट के साथ आराम से पहन सकते हैं.
खासियतें:
- इसके अंदर लगी गद्दी पैरों को आराम देती है
- इसमें नीचे रबर लगी हुई है, जो चलने पर अच्छी पकड़ बनाती है
- येलो, व्हाइट, ग्रीन कलर का कॉम्बो शानदार लगता है
- इस पर 3 माह की वारंटी मिलती है
2. Puma Adelina Women Slip-On Sneakers
जिन लोगों को बार-बार फीते बांधना पसंद नहीं है, उनके लिए यह स्लिप-ऑन शूज बेस्ट है. बिना फीते वाले इस जूते को आप सुबह की जल्दीबाजी में बस पैर में डालिए और निकल जाइए. इसमें बहुत ही सॉफ्ट गद्दी लगी है, जिससे लंबे समय तक चलने पर भी पैर नहीं थकते.
खासियतें:
- इसका स्टफ काफी फ्लेक्सिबल है
- इस पर छोटा-सा PUMA का लोगो भी बना हुआ है
- इसकी कुशनिंग बहुत सॉफ्ट है
- रबर आउटसोल काफी ड्यूरेबल रहता है
3. Puma Men White And Black Colourblocked IDP Sneakers
व्हाइट और ब्लैक कलर के ये शूज हर किसी को पसंद आते हैं, क्योंकि इन्हें पहनते समय सोचना नहीं पड़ता कि ये कपड़ों से मैच करेंगे या नहीं. PUMA का यह शूज दिखने में बहुत ही क्लीयर लगता है और स्पोर्टी लुक देता है. इसे वीकेंड पर जींस के साथ पहनें या दफ्तर में पैंट के साथ, यह हर जगह जम जाता है.
खासियतें:
- इसका ऊपरी हिस्सा काफी मजबूत है, जो शूज की सही शेप बनाए रखता है
- इसके अंदर लगी गद्दी हर कदम पर पैर को सपोर्ट देती है
- इस पर नीचे बना डिजाइन फर्श पर अच्छी पकड़ बनाए रखता है
- ये काफी लाइटवेट फील होते हैं
v
4. Puma Unisex Urus Brand Logo Print Sneakers
अगर आपको बहुत ज्यादा भारी-भरकम जूते पसंद नहीं हैं, तो यह हल्का स्पोर्टी शूज आपके लिए ही है. इसका जालीदार कपड़ा पैरों में पसीना नहीं आने देता, जो गर्मी के दिनों में बहुत काम आता है. यह जूता पैर में एकदम फिट बैठता है और फीतों से इसे कसा जा सकता है.
खासियतें:
- इस पर PUMA का क्यूट छोटा सा लोगो दिया गया है
- डार्क ब्लू शेड काफी डिफरेंट लगता है
- ट्रैक्शन के लिए इसमें रबर आउटसोल लगा हुआ है
- इस पर 3 माह की वारंटी मिलती है
5. Puma Women FlexPro Sneakers
अगर आपको सुबह से शाम तक शूज पहनकर ही रखने पड़ते हैं, तो आपके लिए आराम सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है. PUMA के ये जूते इसी बात को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. इनके अंदर बहुत ही नरम गद्दी दी गई है जो पैरों को दुखने नहीं देती. इन्हें आप जींस, ट्रैक पैंट या किसी भी कैजुअल ड्रेस के साथ आराम से पहन सकती हैं.
खासियतें:
- ये जूते बहुत लाइटवेट हैं, इसलिए इन्हें पहनकर भारीपन महसूस नहीं होता
- इसमें लेस-अप डिटेल दी गई है
- टेक्सटाइल अपर के चलते ये काफी स्टाइलिश लगते हैं
- कुशन फुटबेड पैरों को आराम देता है
Myntra Sale में PUMA शूज पर कम से कम 50% का डिस्काउंट मिल रहा है, जो पुराने शूज को बदलकर नए खरीदने का बहुत सही मौका कहा जा सकता है. बिना फीते वाले जूते से लेकर रोज पहनने वाले स्नीकर्स तक, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. अपनी पसंद का जूता चुनने से पहले यह जरूर सोच लें कि आपको दिनभर में कितना चलना होता है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील