Best dash cam for night driving: देर रात गाड़ी चलाना अब पहले जितना आसान नहीं रहा है. अब आप चाहें दिन में घर से बाहर निकलें या रात में, सड़के अकसर आपको बिजी ही नजर आने वाली हैं. ड्राइव करते समय कहीं डिलीवरी बॉय तेजी से कट मार रहे होते हैं, तो कहीं सामने वाली गाड़ियों की तेज लाइट आंखों को चुंधिया देती है. ऊपर से अचानक सामने आने वाले गड्ढे मुसीबत और बढ़ा देते हैं. अगर बारिश हो रही हो या सर्विस लेन में अंधेरा हो, तो एक साधारण कैमरा सिर्फ धुंधली वीडियो ही बना पाता है. साल 2026 में अब लोग सिर्फ ऐसा डैशकैम नहीं ढूंढ रहे, जो रिकॉर्डिंग कर सके, बल्कि ऐसा कैमरा चाहते हैं जो रात के अंधेरे में भी साफ देख सके.
एक अच्छे नाइट डैशकैम के डिब्बे पर सिर्फ हाई रेजोल्यूशन लिखा होना काफी नहीं होता. उसे तेज लाइट को संभालना आना चाहिए और अंधेरे कोनों की डिटेल भी साफ दिखानी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर नंबर प्लेट पढ़ी जा सके. आजकल Sony Starvis 2 sensor, WDR, HDR और supercapacitors जैसे फीचर्स दिखावटी मार्केटिंग से कहीं ज्यादा जरूरी हो गए हैं. अगर आप भी सेल में अपने लिए एक अच्छा डैशकैम ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 मॉडल आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं.
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Dylect Sense Classic | 4.1 | ₹2,499 |
| Qubo Pro X | 3.9 | ₹2,687 |
| Dylect Sense 4K Max | 4.1 | ₹10,499 |
| Qubo Dashcam Pro 3K | 4.7 | ₹11,990 |
| REDTIGER F17 | 4.4 | ₹16,999 |
रात की क्लियर वीडियो के लिए ये हैं टॉप 5 डैशकैम
1. Dylect Sense Classic
अगर आप तामझाम से दूर एक सिंपल कैमरा चाहते हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह सिर्फ सामने की रिकॉर्डिंग करता है और इसमें 1080 पिक्सल की क्वालिटी मिलती है. शहर में ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए यह एकदम सही है. इसमें नाइट विजन का सपोर्ट दिया गया है और वाईफाई की वजह से आप फोन पर ही वीडियो देख सकते हैं.
खासियतें:
- जी-सेंसर तकनीक
- कॉम्पैक्ट और मॉर्डन डिजाइन
- यूनिक 1 मिनट एमरजेंसी रिकॉर्डिंग ऑप्शन
- लाइटवेट
2. Qubo Pro X
इस कैमरे की खासियत है इसका घूमने वाला डिजाइन, जिससे आप इसे कार के अंदर की तरफ भी मोड़ सकते हैं. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो रोड ट्रिप पर जाते हैं या अपनी गाड़ी दूसरों के साथ शेयर करते हैं. इसमें 2K क्वालिटी की रिकॉर्डिंग होती है और इसकी नाइटपल्स तकनीक रात के धुंधलेपन को कम करती है. खराब मौसम के लिए इसमें सुपरकैपेसिटर दिया गया है जो इसे सुरक्षित रखता है.
खासियतें:
- 1TB तक स्टोरेज
- नाइटप्लस विजन
- लूप रिकॉर्डिंग
- फुल HD
3. Dylect Sense 4K Max
यह इस रेंज का काफी एडवांस कैमरा है. इसमें आगे की तरफ 4K और पीछे की तरफ 1080 पिक्सल का कैमरा मिलता है. रात की रिकॉर्डिंग के लिए इसमें बेहतरीन सोनी स्टारविस 2 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है. इसके अलावा यह आपको सड़क पर चलते समय अलर्ट भी देता है और इसमें जीपीएस भी लगा है.
खासियतें:
- ADAS सेफ्टी
- GPS
- 140° वाइड एंगल
- लूप रिकॉर्डिंग
4. Qubo Dashcam Pro 3K
शानदार वीडियो क्वालिटी के मामले में यह कैमरा काफी आगे है. इसमें सामने की तरफ 3के रिकॉर्डिंग मिलती है और पीछे के लिए फुल एचडी कैमरा है. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका नाइटपल्स विजन और एचडीआर है, जो हेडलाइट की तेज रोशनी के बीच भी बारीक चीजें साफ दिखाता है. इसमें एक बड़ी स्क्रीन भी दी गई है जिससे आप कार में ही रिकॉर्डिंग देख सकते हैं. यह कैमरा हर तरह से मॉडर्न और पावरफुल है.
खासियतें:
- 5MP UHD फ्रंट वाइड कैमरा
- 3.2" LCD
- बिल्ट-इन GPS
- 1TB स्टोरेज
5. REDTIGER F17
यह डैशकैम उन लोगों के लिए है, जिन्हें कार के चारों तरफ सुरक्षा लेयर पसंद करते हैं. इसमें एक साथ तीन तरफ की रिकॉर्डिंग की जा सकती है- सामने, कार के अंदर और पीछे. यह फैमिली कार या ज्यादा चलने वाली गाड़ियों के लिए बहुत काम का है.
खासियतें:
- स्टारविस 2 सेंसर
- एचडीआर तकनीक
- जीपीएस
- वाईफाई फीचर्स
FAQ
सवाल 1: डैशकैम में नाइट विजन क्यों जरूरी है?
जवाब: नाइट विजन से अंधेरे में भी साफ वीडियो मिलती है, जिससे नंबर प्लेट और डिटेल्स स्पष्ट दिखती हैं.
सवाल 2: Sony Starvis 2 सेंसर क्या है?
जवाब: यह एक एडवांस सेंसर है जो रात में बेहतर क्लियरिटी और विजिबिलिटी प्रदान करता है.
सवाल 3: Qubo Pro X डैशकैम की खासियत क्या है?
जवाब: इसमें घूमने वाला डिजाइन, 2K क्वालिटी और सुपरकैपेसिटर सुरक्षा फीचर शामिल हैं.
सेल के दौरान कोई भी चीज खरीदना अच्छा लगता है, पर डैशकैम सोच-समझकर ही लेना चाहिए. रात के समय जब कैमरे फेल होने लगते हैं, तब असली काम ये क्वालिटी सेंसर ही आते हैं. दिखावे पर न जाकर सेंसर की क्वालिटी पर ध्यान दें ताकि अंधेरे में भी आपकी सुरक्षा बनी रहे. आप इन्हें Amazon से बेहद कम दाम में ऑर्डर कर सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील