Hair cream for curly hair: कर्ली हेयर काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगते हैं. शायद यही कारण हैं कि लोग अपने बालों को रोलर के जरिए कर्ल करना पसंद करते हैं. लेकिन जहां एक दिन आपको ये बेहद घने दिखते लगते हैं, वहीं अगले ही दिन, ये उलझे और ड्राई नजर आने लगते हैं. कर्ली हेयर की इस समस्या से सभी लोग वाकिफ है. स्टाइलिंग टूल्स, सीरम और घरेलू उपचारों से हम अपने कर्ली हेयर को शाइन देने की जमकर कोशिश करते हैं, लेकिन शायद ही कभी हमारी इच्छा पूरी हो पाती है. दरअसल स्किन की तरह ही बालों को भी मॉइश्चर और सुरक्षा की जरूरत होती है. ऐसे में हेयर क्रीम आपका सहारा बन सकती है. ये न केवल बालों को स्टाइलिश बनाती है,बल्कि नरिशमेंट भी देती है, हाइड्रेट करती है और नुकसान से बचाती है.
अब सवाल ये उठता है कि मार्केट में मौजूद ढेरों हेयर क्रीम के बीच अपने लिए बेस्ट क्रीम कैसे तलाशी जाए. तो जनाब, परेशान न हों, आपकी मदद के लिए हम हाजिर हैं. कर्ल क्रीम आपके बालों की स्टाइलिंग रूटीन को कैसे बदल सकती है, आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं:
कर्ल क्रीम के फायदे (Benefits of Curl Cream):
डिफ़ाइंड कर्ल(Defined Curls):
- कर्ली हेयर का अपना एक पैटर्न होता है, कर्ल क्रीम बालों इसी नेचुरल पैटर्न को उभारती है.
- यह कर्ल को इवन शेप और टेक्सचर देने में मदद करती है.
फ्रिज़ कंट्रोल (Frizz Control):
- कर्ली हेयर में फ्रिज़ होना आम समस्या है. कर्ल क्रीम बालों के सरफेस को स्मूथ करती है और नमी को जाने नहीं देती, जिससे फ्रिज़ कम होने लगता है.
- यह बालों को साफट् और स्मूथ बनाती है.
नमी और हाइड्रेशन (Moisture and Hydration):
- कर्ली हेयर अकसर रूखे और बेजान होते हैं. कर्ल क्रीम बालों को गहराई से नमी देती है, जिससे ये हेल्दी और वाइब्रेंट नजर आने लगते हैं.
- इतना ही नहीं कर्ल क्रीम बालों को टूटने से बचाती है और इन्हें मजबूती देती है.
स्टाइलिंग में आसानी (Easy Styling):
- कर्ल क्रीम से बालों को मैनेज करना आसान हो जाता है. यह बालों को शेप और टेक्चर देती है, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें स्टाइल दे सकते हैं.
- यह बालों को लाइट और फ्लेक्सिबल बनाए रखती है.
नेचुरल लुक (Natural Look):
- कर्ल क्रीम धुंधराले बालों को नेचुरल लुक देती है. यह बालों को हैवी या चिपचिपा नहीं होने देती.
- यह बालों को नेचुरल शाइन देने का काम करती है.
वर्सेटाइल (Versatile Use):
- कर्ल क्रीम का यूज कई तरह के धुंधराले बालों पर पर किया जा सकता है.
- यह कई तरह की स्टाइलिंग तकनीकों के साथ भी इस्तेमाल की जा सकती है, जैसे कि ट्विस्टिंग, ब्रेडिंग और डिफ्यूजिंग.
कर्ल क्रीम का यूज कैसे करें (How to Use Curl Cream):
तैयारी (Preparation):
- सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू और कंडीशनर से अच्छी तरह से धो लें.
- अब इनमें मौजूद एक्स्ट्रा वाटर को टॉवल की मदद से सुखा लें, ध्यान रहें इन्हें पूरा नहीं सूखाना है.
ऐसे करें अप्लाई (Application):
- हाथ में थोड़ी-सी कर्ल क्रीम लें.
- अब इसे अपने बालों की लेंथ और सिरों पर एक समान रूप से लगाएं.
- बालों में कर्ल क्रीम को फैलाने के लिए अपनी उंगलियों या चौड़े दांतों वाली कंघी का यूज करें.
स्टाइलिंग (Styling):
- अपने बालों को अपनी उंगलियों या कंघी से शेप दें.
- आप अपने बालों को ट्विस्ट, ब्रेड या डिफ्यूज कर सकते हैं.
- बालों को हवा में सूखने दें या डिफ्यूज़र यूज करें.
फाइनल टच (Final Touch):
- जब बाल सुख जाएं, तो बालों में हलके हाथों से मसाज करें, ताकि कर्ल नेचुरल नजर आएं.
कैरे चुनें सही कर्ल क्रीम (Choosing a Curl Cream):
हेयर टाइप का ध्यान रखें (Hair Type):
- अपने हेयर टाइप के अनुसार कर्ल क्रीम चुनें. अगर आपके बाल पतले हैं, तो लाइट कर्ल क्रीम आपके लिए सही रहेगी, वहीं अगर आपके बाल घने हैं, तो भारी कर्ल क्रीम का सेलेक्शन बेहतर रहेगा.
मटेरियल (Ingredients):
- ऐसी कर्ल क्रमी चुनें, जिसमें नेचुरल इलिमेंट्स हों, जैसे कि नारियल तेल, शिया बटर और एलोवेरा.
- सल्फेट्स, पैराबेंस और सिलिकॉन्स से बचें, क्योंकि ये बालों को रूखा और बेजान बना सकते हैं.
मॉइश्चर पर ध्यान दें (Moisturizing Ingredients):
ऐसी कर्ल क्रीम खरीदें जो आपके बालों को नमी दे सके.
अगर आप कर्ल क्रीम खरीदना चाह रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ क्रीम लेकर आए हैं, जो बेहतरीन रिजल्ट दे सकती हैं.
सही right hair cream सिर्फ़ बालों स्टाइलिंग देने वाला प्रोडक्ट नहीं है, यह बालों की देखभाल के लिए काफी ज़रूरी है. यह बालों को हाइड्रेट, सॉफ्ट और मज़बूत बनाती है, जिससे बाल बेहतरीन दिखते हैं. चाहे घुंघराले बालों को कंट्रोल करना हो, कर्ल को फिर से संवारना हो या नमी देनी हो, परफ़ेक्ट क्रीम बालों को नेचुरल लुक देने का काम करती है.
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील