विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2025

हैंडसम और अट्रैक्टिव दिखने के लिए Casual shirt पहनते समय न करें ये आम गलतियां, बन जाएंगे हंसी का पात्र

How to style casual shirts: कैज़ुअल शर्ट्स डेलीयूज किए जाने वाले आउटफिट की हीरो होती हैं. ये वर्सेटाइल, पहनने में आसान और कई तरह के डिज़ाइन में मार्केट में मौजूद हैं. से ब्रंच डेट से लेकर ऑफिस में कैज़ुअल फ्राइडे तक हर ओकेजन पर सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं. लेकिन कम्फर्टेबल होने के बावजूद, उन्हें सही ढंग से स्टाइल करने के लिए सोचने और समझने की जरूरत होती है.

हैंडसम और अट्रैक्टिव दिखने के लिए Casual shirt पहनते समय न करें ये आम गलतियां, बन जाएंगे हंसी का पात्र
कैजुअल शर्ट को पहनते समय जरा-सी लापरवाही आपके लुक को बिगाड़ सकती है
Pexel

Casual shirts ko kaise pahnen: अकसर, लोग फिट, पैटर्न कॉम्बिनेशन या शर्ट को टक करने के बारे में सोचे बिना कैज़ुअल शर्ट पहन लेते हैं. जिसका रिजल्‍ट ये होता है कि आप काफी सिंपल नजर आने लगते हैं. ऐसे में अच्छी बात ये है कि थोड़ी-सी समझदारी के साथ आप इन गलतियों से बच सकते हैं. कुछ छोटे बदलाव आपके आउटफिट को तुरंत सिंपल से स्‍टाइलिश अवतार में बदल सकते हैं. कैज़ुअल शर्ट लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सही स्टाइलिंग बहुत ज़रूरी है. आइए कैज़ुअल शर्ट को पहनते समय की जाने वाली आम गलतियों के बारे में जानते हैं.

1. गलत फिटिंग:

अगर कैजुअल शर्ट पहन रहे हैं, तो बहुत टाइट शर्ट पहनने से बचें. पर ध्‍यान रहे आपको बहुत अधिक लूज शर्ट भी नहीं पहननी है. अपने लिए परफेक्‍ट फिटिंग वाली शर्ट चुनें, ताकि ये शर्ट आपकी बॉडी पर अच्छी तरह से सेट हो सके.

2. गलत फैब्रिक:

कैजुअल शर्ट का सेलेक्‍शन मौसम के अकॉर्डिंग होना चाहिए. गर्मियों में हैवी फैब्रिक पहनने से बचें. वहीं सर्दियों के दौरान लाइट फैब्रिक न पहनें. इसी के साथ रिंकल-प्रोन फैब्रिक पहनने से भी परहेज करें, खासकर तब जब आप किसी स्‍पेशल इवेंट पर जा रहे हों.

3. कलर कॉम्बिनेशन का ध्‍यान रखें:

अपनी कॉम्‍प्‍लेशन के अकॉर्डिंग कलर चुनें. ऐसे रंगों से बचें जो आपकी स्किन को डल करें. ऐसे कलर्स सेलेक्‍ट करें, जो आपकी स्किन को कॉम्प्लीमेंट करते हों.

4. गलत पैटर्न न चुनें:

बहुत ज्यादा डिज़ाइन किए गए कैजुअल शर्ट काफी ऑड लगते हैं. हमेशा ऐसे पैटर्न चुनें, जो आपकी बॉडी शेप को कॉम्प्लीमेंट करते हों.अगर आपकी हाइट कम है, तो हैवी पैटर्न लेने से बचें.

5. गलत तरीके से शर्ट को टक ने करें:

शर्ट को गलत तरीके से टक करने से आपका ओवर ऑल लुक बिगड़ सकता है. अगर आपकी शर्ट लॉन्‍ग है, तो इसे टक किया जा सकता है.

6. गलत एक्सेसरीज:

कैजुअल शर्ट के साथ बहुत ज्यादा एक्सेसरीज न पहनें. ऐसी एक्सेसरीज सेलेक्‍ट करें, जो आपके लुक को कॉम्प्लीमेंट करती हों. ध्‍यान रहे आपको अपनी बेल्‍ट और शूज का कलर एक ही रखना है.

7. गलत शूज:

शूज का सेलेक्‍शन आपकी शर्ट के अनुसार होना चाहिए. कैज़ुअल शर्ट पर फॉर्मल शूज सूट नहीं करते. ऐसे शूज चुनें जो आरामदायक हों और आपके लुक को कॉम्प्लीमेंट करते हों.

8. हेयर स्टाइल:

कैजुअल लुक के साथ हेयरस्‍टाइल भी कैजुअल होना चाहिए. अपनी शर्ट के हिसाब से हेयर स्टाइल चुनें. ऐसे हेयर स्टाइल ट्राई करें, जो आपके फेस के शेप पर सूट करते हों.

ये हैं कुछ स्‍टाइलिश कैजुअल शर्ट

Casual shirts हर किसी के वार्डरोब का अहम हिस्सा होती हैं, लेकिन स्टाइलिंग में की गई छोटी-छोटी गलतियां अनजाने में आपके लुक को खराब कर सकती हैं. चाहे वह गलत फिटिंग हो, कपड़े का गलत सेलेक्‍ट करना हो या पैटर्न का बेमेल होना, इन कारणों से बहुत फर्क पड़ सकता है. कैजुअल शर्ट का मतलब लापरवाह होकर कुछ भी पहन लेना नहीं है, बल्कि कैजुअल होते हुए अपने लुक को भीड़ से अलग बनाना भी है.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: