विज्ञापन

अब नहीं होगा सनटैन, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आज ही Myntra से ऑर्डर करें बेस्ट SPF सनस्क्रीन

सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाकर सनबर्न और सूजन का कारण बनती हैं. ऐसे में स्किन पर सनस्‍क्रीन लगाना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आप सनस्‍क्रीन लेने का सोच रहे हैं, तो Myntra आपके लिए टॉप ब्रांड के ऑप्‍शन लेकर आ चुका है.

अब नहीं होगा सनटैन, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आज ही Myntra से ऑर्डर करें बेस्ट SPF सनस्क्रीन
सनटैन से बचाएंगे ये सनस्‍क्रीन. फोटो: Unsplash

सूर्य पृथ्वी पर जीवन का मुख्य स्रोत है, जो प्रकाश और एनर्जी देता है. लेकिन, इसकी कुछ किरणें त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं. गर्मियों में तेज धूप में ज्यादा देर रहने से स्किन रेड होने लगती है, जलन, सूजन और दर्द जैसी समस्या हो जाती है, जिसे सनबर्न कहते हैं. सवाल यह है कि आखिर सूर्य की किरणें त्वचा को क्यों जलाती हैं? 

सूर्य से निकलने वाली रोशनी कई तरह की किरणों से मिलकर बनी होती है. इनमें इन्फ्रारेड किरणें गर्मी देती हैं, विजिबल लाइट हमें दिखाई देती है, लेकिन सबसे खतरनाक होती हैं अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणें. ये किरणें हमारी आंखों से दिखाई नहीं देतीं, लेकिन इनमें बहुत अधिक एनर्जी होती है. जब ये किरणें त्वचा पर पड़ती हैं तो स्किन सेल्‍स को नुकसान पहुंचाती हैं. कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. शरीर इस क्षति पर प्रतिक्रिया स्वरूप सूजन और दर्द पैदा करता है, जो सनबर्न के रूप में सामने आता है.

अगर आप अपनी स्किन को हेल्‍दी रखना चाहते हैं, तो Myntra आपके लिए सनस्‍क्रीन लेकर आया है. टॉप ब्रांड की ये क्रीम आपकी स्किन पर इंस्‍टेंट असर दिखाती हैं. 

ब्लैकहेड्स और डेड स्किन का होगा सफाया, Amazon से ऑर्डर करें ये बेस्ट नेचुरल Face Pack

खास बात यह है कि यूवी किरणें सिर्फ सीधी धूप में ही नहीं, बल्कि पानी, बर्फ, रेत या कंक्रीट से टकराकर वापस लौट सकती हैं. बादलों के पार भी ये किरणें आसानी से पहुंच जाती हैं. इसलिए छाते के नीचे बैठे रहने या बादल वाले दिन भी सनबर्न का खतरा बना रहता है. लंबे समय तक यूवी किरणों के संपर्क में रहने से त्वचा का कैंसर तक हो सकता है.

बचेंगे पैसे, बढ़ेगा चार्म! Myntra End Of Season Sale में आधे दाम पर खरीदें Lakme के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट

सनबर्न से बचाव है जरूरी 

  • सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक धूप में कम निकलें. 
  • पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के कपड़े पहनें. 
  • चौड़ी किनारे वाली टोपी और सनग्लासेस का इस्तेमाल करें. 
  • SPF 30 या इससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन पूरे शरीर पर लगाएं और हर 3-4 घंटे में दोबारा लगाएं. 
  • भरपूर पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखें.

सनबर्न होने पर तुरंत ठंडे पानी से प्रभावित जगह को सेंकें. मॉइश्चराइजर लगाएं और अगर जलन ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह लें. सूर्य विटामिन डी देता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है, लेकिन संतुलित तरीके से धूप का सेवन करना बेहद महत्वपूर्ण है.

ये हैं टॉप क्‍लास की सनस्‍क्रीन 

FAQ

सवाल 1: सनबर्न क्या है?
जवाब: सनबर्न त्वचा की जलन, सूजन और दर्द की समस्या है जो तेज धूप में UV किरणों से होती है.

सवाल 2: UV किरणें त्वचा को कैसे नुकसान पहुंचाती हैं?
जवाब: UV किरणें त्वचा की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त कर सूजन और दर्द पैदा करती हैं.

सवाल 3: सनबर्न से बचने के लिए क्या सावधानियां अपनानी चाहिए?    
जवाब: धूप में कम समय बिताएं, कपड़े पहनें, टोपी और सनग्लासेस लगाएं, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: