विज्ञापन

भीषण गर्मी में रखें स्किन का ख्याल! Myntra Sale में Huda Beauty और Pixi के प्रोडक्ट्स पर पाएं 60% तक की छूट

Myntra End of Reason Sale में Huda Beauty और Pixi के ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट मिल रही है. गर्मी में स्टाइलिश दिखने का ये मौका अपने हाथ से जाने न दें.

भीषण गर्मी में रखें स्किन का ख्याल! Myntra Sale में Huda Beauty और Pixi के प्रोडक्ट्स पर पाएं 60% तक की छूट
Summer skin care: गर्मियों में स्किन का रखें एक्‍स्‍ट्रा ख्‍याल. फोटो: Pexels

देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है.लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी हवा लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे मौसम में त्वचा संबंधी समस्याएं बहुत आम हो जाती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट आगाह करते हैं कि गर्मी में त्वचा की समस्याओं को नजरअंदाज न करें.

अगर आप गर्मियों में भी अपने स्‍टाइल से समझौता किए बिना स्‍टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो Myntra End of Reason Sale आपके लिए वरदान साबित हो सकती हैं. यहां पर Huda Beauty & Pixi के टॉप ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट पर बंपर 60% तक डिस्‍काउंट दिया जा रहा है. स्किन को शाइन देने के लिए फाउंडेशन, लिप बाम, सनस्‍क्रीन समेत कई ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट पर बपंर ऑफर दिया जा रहा है.

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, ज्यादा गर्मी और पसीने के कारण त्वचा पर छोटी-छोटी परेशानियां शुरू हो जाती हैं, जिस पर अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह बड़ी समस्या बन सकती है. गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा आता है. जब पसीना त्वचा की सिलवटों या बंद रोमछिद्रों में फंस जाता है तो त्वचा में सूजन और जलन पैदा हो जाती है. इसे आम भाषा में घमौरियां या प्रिकली हीट कहा जाता है.यह समस्या खासकर बच्चों, मोटापे से ग्रस्त लोगों और ज्यादा पसीना आने वाले व्यक्तियों को होती है.

Lakme के प्रोडक्ट्स पर 60% से 70% तक की शानदार छूट, Day Creams से लेकर Moisturiser, SPF Sunscreen सब है शामिल

घमौरियों के मुख्य लक्षणों पर नजर डालें तो त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने या फुंसियां निकलना, तेज खुजली और चुभन जैसा महसूस होना, गर्दन, छाती, कमर, कांख और त्वचा की सिलवटों वाले हिस्सों में ज्यादा समस्याएं और कभी-कभी हल्का बुखार या जलन भी हो सकती है.

Myntra Sale: SUGAR POP दे रहा है Buy 1 Get 1 Free, मस्कारा, फाउंडेशन, लिपस्टिक सब मिलेगा किफायती दाम में

एनएचएम ने गर्मी में त्वचा की देखभाल के लिए कुछ आसान उपाय बताए हैं-

  • सबसे जरूरी है ठंडी और कम नमी वाली जगह पर रहना, जहां पंखा या कूलर चल रहा हो, वहां ज्यादा समय बिताएं.
  • प्रभावित त्वचा को हमेशा साफ और सूखा रखें.
  • नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह पोंछ लें.
  • आराम के लिए सादा टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसमें कोई तेज खुशबू या केमिकल न हो.
  • प्रभावित जगह पर कोई क्रीम या मलहम खुद से न लगाएं, क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है.
  • इसके साथ ही ढीले और सूती कपड़े पहनें जो हवा आने-जाने दें.
  • बाहर निकलते समय छाता या स्कार्फ का इस्तेमाल करें.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी का यह मौसम त्वचा के लिए चुनौती भरा है, लेकिन थोड़ी-सी सावधानी और सही देखभाल से इन समस्याओं से बचा जा सकता है. शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें. अगर दाने बढ़ जाएं, तेज बुखार आए या इंफेक्‍शन के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

देर न करें Myntra End of Reason Sale के इन प्रोडक्‍ट को हाथ से जाने न दें-

FAQ

सवाल 1: गर्मी में त्वचा की सामान्य समस्याएं क्या हैं?
जवाब: गर्मी में त्वचा पर लाल दाने, खुजली, जलन और घमौरियां आम होती हैं.

सवाल 2: घमौरियों के लक्षण क्या होते हैं?
जवाब: त्वचा पर छोटे दाने, तेज खुजली, जलन, हल्का बुखार और फुंसियां.

सवाल 3: गर्मी में त्वचा की देखभाल के लिए क्या उपाय हैं?
जवाब: ठंडी जगह पर रहें, त्वचा साफ व सूखी रखें, ढीले सूती कपड़े पहनें, और क्रीम खुद से न लगाएं.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: