गर्मियों का बढ़ता तापमान, लू, उमस और स्क्रीन के सामने घंटों काम करना आंखों के लिए बड़ी समस्या है. लिहाजा, आंखों में जलन, थकान, सूजन और लालिमा आम सी बात हो गई है. मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर लगातार काम करने से आंखें ड्राई हो जाती हैं और असुविधाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय की तलाश में ठंडा कॉटन पैड सबसे आसान, सस्ता और प्रभावी तरीका है.
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी आंखों की थकान और जलन से राहत के लिए ठंडे कॉटन पैड के इस्तेमाल की सलाह दी है. यह उपाय पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी उम्र के व्यक्ति, यानी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, इसे आसानी से अपना सकते हैं. इसमें कोई खर्च नहीं लगता और कुछ ही मिनटों में आंखों को तरोताजा महसूस होता है.
अगर आप भी गर्मियों में आंखों में दर्द से परेशान हो रहे हैं, तो Myntra आपके लिए टॉप क्वालिटी के कॉटन पैड लेकर आ चुाक है. देर किए बिना आज ही इन्हें ऑर्डर करें.
कैसे करें कॉटन पैड का इस्तेमाल
ठंडे कॉटन पैड के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपना चेहरा साफ पानी से धो लें और पसीना अच्छी तरह पोंछ लें. इसके बाद साफ और नरम कॉटन पैड लें. इन्हें ठंडे पानी में अच्छी तरह भिगो दें. अतिरिक्त पानी को हल्का निचोड़ लें, ताकि पैड हल्का नम रहे, लेकिन टपकता न हो. अब आराम से लेट जाएं, आंखें बंद करें, और दोनों आंखों पर इन ठंडे पैड को रख दें. कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही आराम करें. इस दौरान गहरी सांस लें और मन को शांत रखें.
कैसे करता है आराम
ठंडक आंखों की मांसपेशियों को तुरंत आराम देती है, सूजन कम करती है और थकान दूर करती है. ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. अगर चाहें तो ठंडे पानी में कुछ बूंदें गुलाब जल मिला सकते हैं, इससे और ज्यादा ताजगी और सुकून मिलेगा.
अब सवाल है कि यह कब और कितनी बार करें?
अगर शाम को काम के बाद जब आंखें थकी हुई लगे, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के बाद, गर्मी और धूप से जलन होने पर और रोजाना एक बार या जरूरत पड़ने पर करें.
आयुर्वेद में आंखों की देखभाल को बहुत महत्व दिया जाता है. ठंडे पानी का सेक आंखों की गर्मी शांत करता है और उन्हें स्वस्थ रखता है. यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो दिन भर कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करते हैं.
मौसम की वजह से रूखे और सूखे हो रहे हैं होंठ? तो आज से ही लगाना शुरू करें ये असरदार लिप केयर प्रोडक्ट
हालांकि, अगर आंखों में लगातार दर्द, धुंधलापन या कोई गंभीर समस्या है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें, लेकिन रोजमर्रा की थकान और जलन के लिए ठंडा कॉटन पैड सबसे बेहतरीन घरेलू उपाय है. हमेशा साफ कॉटन पैड का इस्तेमाल करें और पानी ठंडा हो, लेकिन बर्फ जैसा ठंडा न हो. आंखें बंद रखकर ही पैड लगाएं.
ये हैं टॉप क्वालिटी के कॉटन पैड्स
FAQ
सवाल 1: ठंडे कॉटन पैड से आंखों को कैसे राहत मिलती है?
जवाब: ठंडक मांसपेशियों को आराम देती है, सूजन कम करती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाती है.
सवाल 2: ठंडे कॉटन पैड का उपयोग कैसे करें?
जवाब: चेहरा धोकर, पैड को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर 10 मिनट रखें.
सवाल 3: आयुष मंत्रालय ने ठंडे कॉटन पैड के उपयोग की सलाह क्यों दी है?
जवाब: यह आंखों की थकान और जलन से राहत देने वाला सुरक्षित घरेलू उपाय है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील