विज्ञापन

ब्लैकहेड्स और डेड स्किन का होगा सफाया, Amazon से ऑर्डर करें ये बेस्ट नेचुरल Face Pack

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स त्वचा के पोर्स में तेल और गंदगी जमा होने से होते हैं. ऐसे में Amazon पर उपलब्‍ध ये राइस स्क्रब आपकी स्किन में नई जान डालने का काम कर सकते हैं.

ब्लैकहेड्स और डेड स्किन का होगा सफाया, Amazon से ऑर्डर करें ये बेस्ट नेचुरल Face Pack
Skin को शाइन देते हैं face pack. फोटो: Unsplash

आज के समय में क्‍लीन और शाइनी स्किन हर कोई चाहता है, लेकिन धूल, मिट्टी, पसीना और बढ़ते प्रदूषण की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. इनमें ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स सबसे आम परेशानी हैं. ये छोटे-छोटे दाने अकसर नाक, ठुड्डी और माथे के आसपास दिखाई देते हैं. इनकी वजह से चेहरा साफ दिखने के बजाय बेजान नजर आने लगता है. इनसे छुटकारा पाने में चावल से तैयार किया गया स्क्रब बेहद कारगर हो सकता है.

अगर आप भी राइस फेस पैक को ट्राई करके अपनी स्किन में नई जान डालना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए दमदार ऑप्‍शन लेकर आ चुका है, टॉप ब्रांड के ये फेस पैक आपकी स्किन को इंस्‍टेंट शाइन देने का काम करते हैं, यही कारण है कि इन्‍हें काफी पसंद किया जा रहा है. पर पहले आइए जानते हैं ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के बारे में विस्‍तार से-

क्‍यों होती है ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्‍या

स्किन के पोर्स में जब नेचुरल ऑयल (सीबम), धूल-मिट्टी और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं, तब ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या उत्पन्न होती है. जब पोर्स खुले होते हैं और यह जमा गंदगी हवा के संपर्क में आती है, तो ऑक्सीकरण के कारण इसका ऊपरी हिस्सा काला पड़ जाता है, जिसे 'ब्लैकहेड्स' कहते हैं. इसके विपरीत, जब यह गंदगी त्वचा के भीतर ही बंद रह जाती है, तो वह सफेद दाने के रूप में उभरती है, जिसे 'व्हाइटहेड्स' कहा जाता है. इसलिए इनसे बचने के लिए चेहरे की रेगुलर नियमित सफाई बहुत जरूरी होती है.

क्‍यों कारगर है राइस

चावल को त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसके दाने त्वचा पर जमा गंदगी को धीरे-धीरे हटाने में मदद करते हैं. जब चावल को हल्का दरदरा पीसा जाता है, तो उसके छोटे-छोटे कण चेहरे की ऊपरी परत पर जमे डेड सेल्‍स को साफ करने का काम करते हैं. इससे त्वचा पहले से ज्यादा क्‍लीन और फ्रेश महसूस होती है.

घर पर कैसे बनाएं राइस स्‍क्रब

इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ा चावल लेकर उसे मिक्सर में हल्का पीस लें. ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह पाउडर न बन जाए. इसके बाद इसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं. दूध स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करता है और चेहरे पर जमी गंदगी की पकड़ ढीली करता है. फिर इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला लें. गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए जाना जाता है. इन तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

जब यह पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए कुछ मिनट तक मसाज करें. नाक के आसपास के हिस्से पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि ब्लैकहेड्स सबसे ज्यादा वहीं दिखाई देते हैं. चावल के छोटे कण त्वचा की ऊपरी परत पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं.

मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें. स्क्रब करने के बाद त्वचा को नमी की जरूरत होती है, इसलिए मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती है.

आज ही ट्राई करें Amazon पर उपलब्‍ध ये राइस फेस पैक

FAQ

सवाल 1: ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स क्यों होते हैं?
जवाब: त्वचा के पोर्स में तेल, धूल और मृत कोशिकाएं जमा होने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स बनते हैं.

सवाल 2: ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स में क्या अंतर है?
जवाब: ब्लैकहेड्स खुले पोर्स में जमा गंदगी का ऑक्सीकरण है, जबकि व्हाइटहेड्स बंद पोर्स में गंदगी का सफेद दाना है.

सवाल 3: राइस स्क्रब त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है?
जवाब: राइस के दाने त्वचा की ऊपरी परत से गंदगी और मृत कोशिकाएं हटाते हैं, जिससे त्वचा साफ और ताजी होती है.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: