विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2025

Backpack, Tote Or Duffel: क्‍या हो सकता है आपके लिए बेहतर?

कुछ लोग हर जगह बैकपैक्स लेकर जाना ही पसंद करते हैं, उन्‍हें लगता है कि ये डेली यूज, ऑफिस और ट्रेवल हर जगह आसानी से यूज किए जा सकते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो टोट की शान पसंद करते हैं. और आखिरी होता हैं डफ़ल, जो मज़बूत, स्‍पेस पसंद करने वालों को भाते हैं. इनमें से हर बैग अलग-अलग काम आता है, लेकिन फिर भी कई लोग भ्रमित हो जाते हैं कि इनमें से सबसे अच्छा ऑप्‍शन कौन-सा है.

Backpack, Tote Or Duffel: क्‍या हो सकता है आपके लिए बेहतर?
अपनी जरूरत के अनुसार चुनें बैग ?
Pexels

मार्केट में परफेक्ट बैग चुनना सिर्फ अपने स्‍टाइल को बयां करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आराम, कर्म्‍फट और आपके रूटीन के साथ मैच करता है या नहीं, इस बारे में है. किराने का सामान खरीदने के लिए भारी बैकपैक आपको बहुत हैवी लग सकता है, ठीक वैसे ही जैसे हाइकिंग ट्रिप पर टोट बैग बहुत ज़्यादा अजीब लगता है. अब सवाल आता है कि परफेक्‍ट बैग कैसे चुना जाए? आइए हर स्टाइल के फायदे और नुकसान के बारे में आपको बताते हैं.

Backpack vs. Tote vs. Duffel: Which One To Pick?

अपनी जरूरत के अनुसार चुनें बैग ? Photo Credit: Pexels

सबसे पहले बात करते हैं बैकपैक (Backpack) की. बैकपैक्स प्रेक्टिकल होते हैं और भीड़ भरी मार्केट में आपको आराम से शॉपिंग का मजा लेने में मदद करते हैं. बैकपैक्स वेट को नॉर्मली डिवाइड करते हैं, जिसके चलते इन्हें लंबे समय तक कहीं भी ले जाना काफी आरामदायक होता है. बैकपैक्स स्कूल और कॉलेज के स्‍टूडेट में काफी पसंद किए जाते हैं. ट्रैवलिंग के शौकीनों के लिए बैकपैक्स बेस्‍ट ऑप्‍शन माने जा सकते हैं, खासकर यदि आप लंबे समय तक चलने की योजना बना रहे हैं.

वहीं, टोट्स स्टाइलिश और फैशनेबल होते हैं.  इन्‍हें ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्‍शन माना जाता है. ये डेली यूज करने के लिए सबसे बेस्‍ट होते हैं, खासकर तब जब आप केवल कुछ बेसिक चीजों को ले जाने का प्‍लान बना रहे हैं. यदि आप स्टाइलिश और फैशनेबल बैग की तलाश में हैं, तो टोट्स महिलाओं के लिए फेमस ऑप्‍शन हैं.

डफेल्स जिम और स्‍पोर्ट्स के लिए एक बढ़िया होते हैं. ट्रैवलिंग पर अगर आप ज्‍यादा सामान ले जाना चाहते हैं, तो डफेल्स सेलेक्‍ट कर सकते हैं. डफेल्स कमर्शियल यूज के लिए एक अचे होते हैं, खासकर यदि आप बहुत सारे टूल या सामग्री ले जाने रहे हों तो आपको डफेल का रूख करना चाहिए. डफेल्स मेंस में जयादा पसंद किए जाते हैं.

ये हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

तो, उम्‍मीद करते हैं कि अब आप अपने लिए बढि़या, प्रैक्टिकल बैग आसानी से सेलेक्‍ट कर पाएंगे. अगर आराम और व्यावहारिकता आपकी प्राथमिकता है, तो बैकपैक सेलेक्‍ट कर सकते हैं. वहीं अगर आप स्टाइल और वर्सेटइाल बैग की तलाश में हैं तो टोट आपके लिए सबसे बेस्‍ट ऑप्‍शन हैं. और अगर आपको जिम या ट्रैवल के लिए एक बड़ा, ईजी टू कैरी बैग चाहिए, तो डफ़ल आपके लिए सबसे अच्छा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: